फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Banks' business reaches 57,881 crore Growing by up to 4,000 crore annually

Aligarh News: 57,881 करोड़ पहुंचा बैंकों का कारोबार हर साल चार हजार करोड़ तक बढ़ रहा

Mon, 03 Aug 2026 02:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Banks' business reaches 57,881 crore 
Growing by up to 4,000 crore annually
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
जिले के सभी बैंकों का टर्नओवर चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 57 हजार 881 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। पहली तिमाही 30 जून को पूरी हुई है। बैंकों का कुल टर्नओवर हर साल चार हजार करोड़ रुपये तक बढ़ रहा है।
विज्ञापन



बैंकों का सालाना टर्नओवर वर्ष 2024 में 47 हजार करोड़ रुपये और वर्ष 2025 में 51 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचा था। 31 मार्च 2026 में यह 56 हजार 922 करोड़ रुपये हुआ था। हर तिमाही इसमें लगभग डेढ़ हजार करोड़ रुपये की अच्छी बढ़त हो रही है। जिले में सरकारी और निजी मिलाकर कुल 355 बैंक शाखाएं हैं, वर्ष 2024 में इनकी संख्या 315 तक थी, इसमें 40 का इजाफा हुआ है। इनमें लगभग 35.50 लाख खाते हैं। वर्तमान में जिले की अनुमानित आबादी लगभग 44.50 लाख है।
विज्ञापन



लीड बैंक प्रबंधक अशोक कुमार सोनी ने बताया कि वित्तीय जागरूकता बढ़ने से लोगों में निवेश करने का रुझान बढ़ा है। घर सहित कारोबार की जरूरतें पूरी करने के लिए लोन भी लिया जा रहा है जिससे बैंकिंग कारोबार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे बढ़ रहा कारोबार
30 जून 2024 : जमा धनराशि 33 हजार करोड़ और लोन 16 हजार करोड़, कुल टर्नओवर 47 हजार करोड़
31 मार्च 2025 : जमा धनराशि 33,127 करोड़ और लोन 17,932 करोड़, कुल टर्नओवर 51,060 करोड़ रुपये
31 मार्च 2026 : जमा धनराशि 36,506 करोड़ और लोन 20,415 करोड़, कुल टर्नओवर 56,922 करोड़ रुपये
30 जून 2026 : जमा धनराशि 36,778 करोड़ और लोन 21,102 करोड़, कुल टर्नओवर 57,881 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed