फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   big change in the traffic system of Aligarh

Aligarh News: कल से अलीगढ़ की ट्रैफिक व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, लागू होगा यह नया रूट प्लान

Fri, 10 Jul 2026 02:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 10 Jul 2026 02:33 PM IST
सार

अलीगढ़ में जाम की स्थिति को देखते हुए यह नया रूट प्लान तैयार किया गया है। यह व्यवस्था फिलहाल एक प्रयोग के तौर पर (पायलट प्रोजेक्ट) शुरू की जा रही है। यदि यह प्रयोग सफल रहता है और इससे यातायात का दबाव कम होता है, तो आने वाले समय में शहर के अन्य व्यस्त चौराहों पर भी इसी तरह के बदलाव लागू किए जाएंगे।

विज्ञापन
big change in the traffic system of Aligarh
रूट प्लान - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अलीगढ़ पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। 11 जुलाई से शहर के दो प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। यातायात पुलिस इसे एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू कर रही है।

विज्ञापन


ये होंगे नए बदलाव
आगरा रोड से आने वाला ट्रैफिक

मानिक चौक से मीनाक्षी फ्लाईओवर की ओर जाने वाले वाहनों को अब गांधी पार्क चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों को गांधी पार्क चौराहे से होते हुए मीनाक्षी फ्लाईओवर पर चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


मीनाक्षी फ्लाईओवर से जाने वाला ट्रैफिक
मीनाक्षी फ्लाईओवर से मानिक चौक की ओर जाने वाला ट्रैफिक अब सीधे नहीं जाएगा। इसे डीएस कॉलेज की ओर डायवर्ट किया गया है। यहाँ से वाहन रामलीला मैदान होते हुए अचल रोड से आगरा रोड पर जाकर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफल रहा तो अन्य जगहों पर भी होगा लागू
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी यातायात प्रवीण कुमार ने बताया कि शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए यह नया रूट प्लान तैयार किया गया है। यह व्यवस्था फिलहाल एक प्रयोग के तौर पर (पायलट प्रोजेक्ट) शुरू की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि यह प्रयोग सफल रहता है और इससे यातायात का दबाव कम होता है, तो आने वाले समय में शहर के अन्य व्यस्त चौराहों पर भी इसी तरह के बदलाव लागू किए जाएंगे। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नए रूट का पालन करें और यातायात नियमों का ध्यान रखें ताकि असुविधा से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed