फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   NEET student dies under suspicious circumstances

Aligarh News: शेखाझील घूमने निकले नीट छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, मिला अचेत, दोस्तों पर हत्या का आरोप

Fri, 10 Jul 2026 12:12 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 10 Jul 2026 12:12 PM IST
सार

मृतक के परिजनों ने सचिन के साथ गए तीनों दोस्तों पर सीधे तौर पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है दोस्तों ने किसी बात पर विवाद होने के बाद सचिन के साथ बेरहमी से मारपीट की। उसके पेट पर इस तरह वार किया गया कि अंदरूनी अंग फट गए।

विज्ञापन
NEET student dies under suspicious circumstances
शव प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बौनेर इलाके में नीट की तैयारी कर रहे एक 21 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र अपने दोस्तों के साथ शेखाझील घूमने गया था, लेकिन वहां से लौटते वक्त वह सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला। एक तरफ परिजन दोस्तों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस इसे स्कूटी फिसलने से हुआ एक सड़क हादसा करार दे रही है। मौत के पीछे की असली वजह को लेकर अब रहस्य गहरा गया है।

विज्ञापन


पुलिस जानकारी के अनुसार, राठी नगर निवासी दिनेश कुमार का 21 वर्षीय पुत्र सचिन नीट की तैयारी कर रहा था। रविवार को वह अपने तीन दोस्तों के साथ शेखाझील घूमने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह बौनेर के पास अचेत अवस्था में मिला। आनन-फानन परिजनों ने उसे रामघाट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने जो खुलासा किया, उसने सबको चौंका दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, सचिन के पेट में किसी भारी दबाव या चोट के कारण अंदरूनी आंत फट चुकी थी। डॉक्टरों ने तुरंत उसका ऑपरेशन भी किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर दिल्ली जा ही रहे थे कि रास्ते में सचिन ने दम तोड़ दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप, मारपीट कर मरणासन्न छोड़ा
मृतक के परिजनों ने सचिन के साथ गए तीनों दोस्तों पर सीधे तौर पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है दोस्तों ने किसी बात पर विवाद होने के बाद सचिन के साथ बेरहमी से मारपीट की। उसके पेट पर इस तरह वार किया गया कि अंदरूनी अंग फट गए। इसके बाद आरोपी दोस्त उसे मरा हुआ समझकर हाईवे किनारे फेंककर भाग निकले।

थाना इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का नहीं बल्कि सड़क हादसे का लग रहा है। पुलिस के अनुसार, सचिन अपने दोस्तों के साथ शेखाझील से लौट रहा था, तभी बौनेर के पास उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इंस्पेक्टर ने दावा किया कि हादसे के वक्त स्कूटी का हैंडल या कोई हिस्सा सीधे सचिन के पेट से टकराया, जिससे उसे अंदरूनी गंभीर चोट आई। उनके मुताबिक, सचिन के शरीर पर बाहर से मारपीट या धारदार हथियार का कोई निशान नहीं मिला है।

पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द, तहरीर का इंतजार
पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं ताकि मौत के तकनीकी कारणों को स्पष्ट किया जा सके। थाना प्रभारी ने कहा कि अभी तक परिजनों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, जैसे ही तहरीर मिलती है, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed