सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Buses stopping away from Aligarh city

Aligarh News: शहर से दूर रुक रहीं बसें, अलीगढ़-आगरा रूट के यात्रियों पर पड़ रही दोहरी मार

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 14 Apr 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार

बस का किराया कम नहीं हुआ, जबकि ऑटो पर 30 से 60 रुपये अलग से खर्च हो रहे हैं। एक जगह पहुंचने के लिए दो से तीन ऑटो बदलने पड़ रहे हैं।

Buses stopping away from Aligarh city
आगरा रोड स्थित हाईवे के नीचे से रोडवेज बस से जाते यात्री - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़-आगरा रूट पर बस से सफर करने वाले यात्रियों को इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आगरा से आने वाली बसें हाथरस शहर के भीतर प्रवेश करने के बजाय आगरा रोड बाईपास पर ही यात्रियों को उतार रही हैं। इसके बाद यात्रियों को गांधी पार्क या शहर के अन्य हिस्सों में जाने के लिए मजबूरन ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है, इससे समय और पैसा दोनों की बर्बादी हो रही है।

Trending Videos


बस का किराया कम नहीं हुआ, जबकि ऑटो पर 30 से 60 रुपये अलग से खर्च हो रहे हैं। एक जगह पहुंचने के लिए दो से तीन ऑटो बदलने पड़ रहे हैं। रात के समय बाईपास पर सुनसान जगहों पर उतरना यात्रियों के लिए असुरक्षित है। बाईपास पर न तो बैठने की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस से आने के बाद मुझे एटा चुंगी पहुंचने के लिए तीन बार ऑटो बदलना पड़ा। सिर्फ ऑटो के किराए में ही तीस रुपये अतिरिक्त खर्च हो गए।- संजय कुमार, हाथरस

बस अब अलीगढ़ शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर ही उतार देती है। शहर के भीतर जाने के लिए दोबारा ऑटो करना पड़ता है, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।- विजय पाल, हाथरस
बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए ऑटो में ही 60 रुपये खर्च हो गए। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि बस का किराया कम नहीं हुआ है, चाहे वह शहर से चले या बाहर से।- विशाल, सासनी गेट
बसों के शहर में प्रवेश न करने से सबसे बड़ी दिक्कत बस पकड़ने में होती है। अब बस स्टैंड के बजाय बाईपास पर सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है।-योगेश, आगरा रोड
जो बसें शहर में नहीं आ रही हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर बसों को अंदर आने के निर्देश हैं। ऐसे बस स्टाफ को चिह्नित किया जाएगा। - सत्येंद्र वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed