{"_id":"69de0af56856d572b5031fe6","slug":"two-youths-committed-suicide-by-hanging-in-aligarh-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सासनीगेट-रोरावर में दो युवकों ने फंदे पर लटक कर दी जान, खुदकुशी की वजह नहीं आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सासनीगेट-रोरावर में दो युवकों ने फंदे पर लटक कर दी जान, खुदकुशी की वजह नहीं आई सामने
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 14 Apr 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार
अलीगढ़ में दो जगहों पर दो युवकों ने फंदे से लटकर कर खुदकुशी कर ली। दोनों के आत्महत्या करने की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
खुदकुशी। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ शहर के थाना सासनीगेट व रोरावर क्षेत्र में 13 अप्रैल देर रात दो युवकों के फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने की घटनाओं से परिजनों में खलबली मच गई। दोनों के खुदकुशी करने की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच में जुटी है।
Trending Videos
थाना सासनीगेट क्षेत्र के गंभीरपुरा निवासी 25 वर्षीय सुमित पुत्र अनिल शर्मा ने घर के कमरे में फंदे पर लटक कर जान दे दी। सुमित एक स्टेशनरी की दुकान पर काम करता था। घटना के समय घर में उसकी मां मालती शर्मा और दो बहनें मौजूद थीं। जबकि पिता अनिल शर्मा दिल्ली में फैक्टरी में नौकरी करते हैं। पुलिस के अनुसार सुमित ने आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल फोन से एक वीडियो भी बनाया, जिसमें वह सीढ़ियों से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, रोरावर थाना क्षेत्र के मामूद नगर निवासी 28 वर्षीय अजमत अली ने भी आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन एक शादी समारोह में भाग लेने गए हुए थे, जबकि उसके पिता फारुख घर के बाहर परचून की दुकान पर बैठे थे। अजमत की शादी करीब दो महीने पहले ही शाहीन से हुई थी। सीओ प्रथम के अनुसार दोनों मामलों में जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
