सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sparking in AC coach of Mahananda Express

Aligarh News: महनंदा एक्सप्रेस के एसी कोच में उठी चिंगारी, यात्रियों में मची खलबली, 10 मिनट रोकनी पड़ी ट्रेन

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 14 Apr 2026 02:34 PM IST
विज्ञापन
सार

ब्रेक बाइंडिंग के चलते ट्रेन में समस्या पैदा हुई थी। जिसे ठीक करने के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया । ट्रेन करीब 10 मिनट तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही ।

Sparking in AC coach of Mahananda Express
ब्रेक बाइंडिंग की समस्या को सही करते तकनीकि कर्मी - फोटो : रेलवे
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली से सिक्किम जा रही गाड़ी संख्या 15484  महनंदा एक्सप्रेस के 14 अप्रैल सुबह अलीगढ़ में प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंचते ही तकनीकी खामी आ गई। ब्रेक बाइंडिंग के कारण एसी टू टियर कोच ए वन में चिंगारी उठने लगी, जिससे यात्रियों में खलबली मच गई।

Trending Videos


ड्यूटी पर तैनात गेटमैन रविंदर कुमार शर्मा ने सुबह 10 बजे कोच से धुआं व चिंगारी उठने की सूचना दी। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए ओएचई सप्लाई को बंद कर दिया गया। ट्रेन सुबह 10:02 बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर जांच के बाद 10:05 बजे ओएचई सप्लाई पुनः चालू की गई। मौके पर पहुंची टीएक्सआर (कोच मेंटेनेंस) टीम ने जांच में ब्रेक बाइंडिंग की समस्या पाई, जिसे 10:08 बजे तक ठीक कर दिया गया। करीब 10 मिनट की देरी के बाद ट्रेन को 10:10 बजे सुरक्षित गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह के अनुसार ब्रेक बाइंडिंग के चलते ट्रेन में समस्या पैदा हुई थी। जिसे ठीक करने के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया । ट्रेन करीब 10 मिनट तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही ।

ब्रेक बाइंडिंग क्या है
ब्रेक बाइंडिंग ऐसी स्थिति है जब ब्रेक पैडल या लीवर छोड़ने के बाद भी ट्रेन के ब्रेक जाम रहते हैं और पहिए से चिपके रहते हैं। जिससे पहिए अधिक गर्म हो जाते हैं। धुआं निकल सकता है। गाड़ी की गति कम हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed