फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chemicals and deadly bacteria enter vegetables

संकट में सेहत: नालों में बूचड़खाने-कारखाने का जहरीला पानी, उससे हो रही सिंचाई, सब्जियों में घुसे केमिकल

Thu, 05 Dec 2024 04:26 PM IST
चमन शर्मा नगेश शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
नगेश शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 05 Dec 2024 04:26 PM IST
सार

नालों में शहर की हार्डवेयर और मीट फैक्टरियों का पानी लंबे समय से जा रहा है। इससे नालों का पानी जहरीला हो चुका है। नालों का पानी घातक केमिकल और बैक्टीरिया युक्त होने की पुष्टि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुए शोध में भी हो चुकी है।

विज्ञापन
Chemicals and deadly bacteria enter vegetables
काली नदी - फोटो : संवाद

विस्तार

फैक्टरियां और वैध-अवैध बूचड़खानों से निकला पानी सब्जियों को घातक बना रहा है। यह पानी सब्जियों की खेती की सिंचाई में इस्तेमाल हो रहा है। कारखानों  के पानी के जरिए भारी धातु के अंश सब्जियों में घुस रहे हैं तो बूचड़खानों के पानी से बैक्टीरिया ने पैठ बना ली है। 

विज्ञापन


सब्जियां पकने के बाद भी खाने वाले के शरीर में इनका पहुंचना पूरी तरह से नहीं रूकता। इस तरह सीमावर्ती इलाकों में उगाई गई सब्जी इंसानी सेहत के लिए खतरा बन रही है। एएमयू द्वारा कराई गई रिसर्च में इसकी तस्दीक हुई है। शोध करने वाली टीम ने नेशनल कांफ्रेंस में भी यह मुद्दा उठाते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया है।
विज्ञापन


मथुरा रोड, खेरेश्वर बाईपास क्षेत्र में करीब दो हजार बीघा खेतों में सीजन के अनुसार अलग-अलग सब्जियां उगाई जाती हैं। ये सब्जियां शहर की प्रमुख मंडी के अतिरिक्त कई स्थानीय छोटी मंडियों में भी पहुंचती हैं। इन सब्जियों में कद्दू, गोभी, लौकी, तोरई, पालक, मैथी, टमाटर, धनिया, गाजर, मूली, मिर्च, बैंगन प्रमुख हैं। कुछ खेतों में गेहूं भी पैदा होता है। इनमें अधिकांश खेत नालों के किनारों पर हैं। नालों का पानी ही सिंचाई का साधन बना हुआ है। पंप लगाकर मोटे पाइप से नालों का पानी खेतों में डाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नालों में शहर की हार्डवेयर और मीट फैक्टरियों का पानी लंबे समय से जा रहा है। इससे नालों का पानी जहरीला हो चुका है। नालों का पानी घातक केमिकल और बैक्टीरिया युक्त होने की पुष्टि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुए शोध में भी हो चुकी है। इसके बाद भी सिंचाई के लिए इस पानी के प्रयोग को रोकने के प्रयास प्रशासन के स्तर पर नहीं किए जा रहे हैं।

80 के दशक से पहले नालों के पानी में हार्डवेयर और मीट फैक्टरियों का पानी नहीं था, इसलिए नालों के पानी का इस्तेमाल खेतों में होता था। अब ये पानी काफी दूषित है, लेकिन किसान अन्य साधन न होने के कारण इसी पानी से सिंचाई करते हैं।- कैलाश सैनी, किसान, तुर्कमान गेट
नालों के किनारों पर खेत होने के कारण नालों का पानी खेतों में लगा लिया जाता है। पिछले कुछ सालों से ये पानी ज्यादा खराब हुआ है। कुछ बड़े किसानों ने अपने सबमर्सिबल भी लगाए हैं, लेकिन ज्यादातर किसान नालों का पानी ही ले रहे हैं।- अय्यूब खान, किसान, तालशपुर
नालों में गिर रहे हार्डवेयर और मीट फैक्टरियों के पानी को रोक दिया जाए तो इसका उपयोग खेती में करने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसे लेकर शासन स्तर पर शिकायत भी की गईं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।- मो. समीर, किसान, अमरपुर
अलीगढ़ ड्रेन का पानी सिंचाई के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है, लेकिन इसमें फैक्टरियों का पानी जाना नियम विरुद्ध है। प्रदूषण विभाग को इस पर नजर रखनी चाहिए।- राजेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
नालों के आसपास के खेतों की मिट्टी की जांच कराई जाएगी। दूषित पानी खेतों में जाने से रोकने के लिए सिंचाई विभाग और प्रदूषण विभाग को पत्र लिखेंगे।- धीरेंद्र चौधरी, जिला कृषि अधिकारी

खतरनाक तत्व सब्जियों से पहुंच रहे लोगों के शरीर में

नालों के पानी में लेड, मैग्नीशियम, क्रोमियम, कॉपर, निकिल, मरकरी जैसे हैवी मेटल्स शामिल हैं। इसके अलावा इकोलाई, सालमोनेला बिबरियो, निमिरोड बैक्टीरिया पानी में हैं। सिंचाई के बाद ये हैवी मेटल्स और बैक्टीरिया माइक्रो लेवल पर जड़ के माध्यम से फल अथवा सब्जियों तक पहुंचते हैं। जो खाने के बाद लोगों के शरीर में पहुंचते हैं।

ये फैलती हैं बीमारियां
एएमयू के प्रो. मुजीबुर्रहमान खान ने बताया कि इकोलाई बैक्टीरिया पेट में अपच, आंतों में सूजन, भारीपन आदि बीमारियां फैलाता है। सालमोनेला और बिबरियो बैक्टीरिया हैजा, डायरिया जैसी बीमारियां देता है। निमिरोड पेट में कीड़े पैदा करता है। हैवी मेटल्स पाचन शक्ति को खराब कर देते हैं, जिससे पेट की गंभीर बीमारियों से लेकर लिवर और हृदय को प्रभावित करते हैं। हृदयाघात की संभावना बढ़ जाती है।

शोध में उजागर हो चुकी है सच्चाई
एएमयू के कृषि संकाय में पौधा संरक्षण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मुजीबुर्रहमान खान ने बताया कि अलीगढ़ में खेतों की सिंचाई में दूषित पानी के उपयोग पर शोध किया गया, जिससे में पता चला था कि हैवी मेटल्स और घातक बैक्टीरिया नालों के पानी में हैं, जो जड़ के माध्यम से सब्जी तथा फल तक पहुंचते हैं। इन्हें खाने के बाद ये लोगों के शरीर में पहुंचकर नुकसान पहुंचाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed