फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Class 8 student commits suicide by hanging herself.

Aligarh News: कक्षा आठ की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Thu, 13 Aug 2026 02:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Class 8 student commits suicide by hanging herself.
कोतवाली के गांव थानपुर में बुधवार की शाम को 13 वर्षीय किशोरी ने घर के बरामदे में कुंदे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने देर शाम किशोरी का अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम करीब पांच बजे गुन्नू (13) पुत्री उपेंद्र सिंह अपनी बड़ी बहन को स्कूटी से खैर-सोमना रोड पर छोड़ने के लिए गई थी। वहां से वापस घर आने के कुछ देर बाद करीब छह बजे किशोरी बरामदे के कुंदे में दुपट्टे से फंदा लगाकर लटक गई। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोरी चार बहन-भाईयों में तीसरे नंबर की थी और कक्षा आठ में पढ़ती थी। किशोरी के पिता उपेंद्र सिंह किसी मामले में जिला कारागार में निरुद्ध हैं और मां किसी रिश्तेदारी में गई थी।
विज्ञापन

सीओ गभाना महेश कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed