{"_id":"69c0ceba94d95da71d095606","slug":"construction-of-three-major-roads-of-aligarh-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: 150 करोड़ से बनेंगी शहर की तीन प्रमुख सड़कें, एटा चुंगी से क्वार्सी चौराहे तक सड़क होगी चौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: 150 करोड़ से बनेंगी शहर की तीन प्रमुख सड़कें, एटा चुंगी से क्वार्सी चौराहे तक सड़क होगी चौड़ी
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार
इन सड़कों को सीएम ग्रिड योजना के तहत बनवाया जाएगा। इनका विस्तृत प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। प्रस्ताव को इसी महीने में तैयार कराने की योजना है, ताकि जल्द मंजूरी दिलाई जा सके।
अलीगढ़ नगर निगम
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ शहर की तीन प्रमुख सड़कों को 150 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। नगर निगम जल्द ही इसका प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए शासन को भेजेगा।
Trending Videos
इनमें सबसे प्रमुख एटा चुंगी से क्वार्सी चौराहे तक की सड़क है। तीन किमी लंबी इस सड़क को दस मीटर से अधिक चौड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही सासनी गेट चौराहे से मित्रमंडल धर्मकांटा तक सड़क बनाई जाएगी। सुरेंद्र नगर में नगला तिकोना जाने वाली रोड को भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर प्रशांत सिंघल ने बताया कि इन सड़कों को सीएम ग्रिड योजना के तहत बनवाया जाएगा। इनका विस्तृत प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। प्रस्ताव को इसी महीने में तैयार कराने की योजना है, ताकि जल्द मंजूरी दिलाई जा सके। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी जल्द शुरू कराई जाएगी। जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।