{"_id":"69dc0a805a10863ac700d8c0","slug":"ddu-hospital-digital-x-ray-machine-breaks-down-for-the-third-time-in-a-month-aligarh-news-c-2-gur1004-950714-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू अस्पताल : महीनेभर में तीसरी बार खराब हुई डिजिटल एक्सरे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू अस्पताल : महीनेभर में तीसरी बार खराब हुई डिजिटल एक्सरे मशीन
विज्ञापन
दीनदयाल अस्पताल में बंद एक्स-रे मशीन।
- फोटो : samvad
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन की बार-बार खराबी मरीजों के लिए मुसीबत बन गई है। एक माह में यह तीसरी बार हुआ है, जब मशीन खराब हो गई। इस तरह अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन शो-पीस बनकर रह गई है। इस कारण रोजाना 50 से 60 मरीज बिना एक्सरे कराए लौट रहे हैं। पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों ने मरीजों की जांच की जा रही है।
13 मार्च को मशीन में खराबी आई थी, जिसे करीब 12 दिन बाद ठीक किया गया। कुछ दिन बाद फिर खराब हो थी, जिसे इंजीनियर को बुलाकर सही कराया गया था। अब तीन दिनों से फिर यह मशीन खराब पड़ी है। अस्पताल प्रशासन इंजीनियर की राह देख रहा है, लेकिन मरम्मत नहीं हो पा रही। एक्स-रे कराने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
कारण पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की क्षमता कम होने के कारण मरीजों को या तो बैरंग लौटना पड़ रहा है या निजी लैब में एक्स-रे कराने पड़ रहे हैं। वर्तमान में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के चलते एक्सरे जांच की मांग बढ़ी हुई है। बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी बढ़ रही है। अस्पताल कर्मचारियों ने बताया कि मशीन पुरानी हो चुकी है और बार-बार खराब हो रही है। स्थायी समाधान के लिए नई मशीन आनी चाहिए।
डिजिटल एक्स-रे मशीन को जल्द ठीक कराया जाएगा। इंजीनियर को बुलाया गया है। दो पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से मरीजों का एक्स-रे किया जा रहा है।
- डॉ. एमके माथुर, सीएमएस, डीडीयू
Trending Videos