{"_id":"6a0e26cbeb3155b1ea055b5d","slug":"devotees-throng-dharnidhar-sarovar-aligarh-news-c-298-1-gri1001-100373-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रज कुंभ : धरणीधर सरोवर पर उमड़ रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज कुंभ : धरणीधर सरोवर पर उमड़ रहे श्रद्धालु
विज्ञापन
धरणीधर सरोवर पर दोपहर में परिक्रमा लगाते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धरणीधर सरोवर लगे ब्रज कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार तड़के तीन बजे से ही श्रद्धालुओं ने परिक्रमा शुरू कर दी, जो सुबह से दोपहर 11 बजे तक लगातार चलती रही। तेज धूप के कारण दोपहर में परिक्रमा की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी, लेकिन शाम तीन बजे के बाद एक बार फिर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
मेला आयोजकों के अनुसार शाम तक करीब 15 हजार श्रद्धालु परिक्रमा करते नजर आए। मेले में श्रीरामकथा का भी आयोजन किया जा रहा है, कथा व्यास श्री सत्यनारायण शास्त्री श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करा रहे हैं। देवभूमि धरणीधर तीर्थ की संध्या आरती भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सरकारी घाट पर शाम सात बजे होने वाली आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आरती का संचालन पंडित संकेत कटारा एवं देवभूमि धरणीधर तीर्थ न्यास के हरीश कटारा के नेतृत्व में किया गया। श्रद्धालुओं को सुविधा के लिए सरोवर पर स्नान हेतु फव्वारे की व्यवस्था की गई है, जबकि रात्रि विश्राम के लिए कुटियाएं भी बनाई गई हैं।
25 मई को होगा शाही स्नान
हरीश कटारा ने बताया कि अधिक मास में धरणीधर सरोवर के कुंड में स्नान और परिक्रमा करने से पुण्य लाभ प्राप्त होता है। 25 मई को धूमधाम से शाही स्नान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
Trending Videos