{"_id":"6a2f18f65cb9c34762085603","slug":"double-engine-government-has-ensured-development-in-every-sector-sandeep-singh-aligarh-news-c-108-1-atl1001-104303-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल इंजन सरकार ने हर क्षेत्र में किया विकास : संदीप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल इंजन सरकार ने हर क्षेत्र में किया विकास : संदीप सिंह
विज्ञापन
अतरौली में मेधावी बच्चों को सम्मानित करते संदीप सिंह। स्रोत : स्वयं
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को अतरौली ब्लॉक परिसर में जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने किया। राज्यमंत्री ने कहा डबल इंजन की सरकार अपने कार्यकाल का हिसाब-किताब लेकर जनता के बीच आई है। भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के विकास हुआ है। हमारा लक्ष्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि अधिकारी गांवों में जाकर देखें कि कोई भी पात्र लाभार्थी कल्याणकारी योजना का लाभ पाने से वंचित न रहे। योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन हमारी प्राथमिकता है। पहले की सरकारों में योजनाएं कागजों पर चलती थीं, अब लाभार्थी के खाते में सीधे लाभ पहुंच रहा है। गरीब, किसान, व्यापारी, महिला और युवा सरकार की प्राथमिकता में हैं।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य, कृषि, पंचायती राज, पशु चिकित्सा, समाज कल्याण, महिला बाल विकास सहित सभी विभागों ने स्टॉल लगाए। आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, पेंशन, आवास, उज्ज्वला योजना के पात्रों का मौके पर पंजीकरण किया गया। राज्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। केएमवी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता भी हुई। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख केहर सिंह राजपूत, बीडीओ वेदप्रकाश, एडीओ केपी सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, डिप्टी सीवीओ डॉ.विनोद ढाका, मूलचंद राजपूत, संजीव शर्मा, कौशलेंद्र सिंह, पूरन सिंह ब्रह्मचारी, आदि मौजूद रहे।