{"_id":"6a2e7d5c11be73a5930f1049","slug":"new-sugar-mill-to-be-built-in-aligarh-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर, अलीगढ़ में बनेगी नई चीनी मिल, मंत्री लक्ष्मी नारायण ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर, अलीगढ़ में बनेगी नई चीनी मिल, मंत्री लक्ष्मी नारायण ने की घोषणा
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 14 Jun 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार
मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण अलीगढ़ पहुंचे। मीडिया संवाद में उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अलीगढ़ में प्रस्तावित नई चीनी मिल इसी सोच का परिणाम है, जो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
मीडिया से बात करते प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ में नई चीनी मिल बनेगी। प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने मीडिया संवाद के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में अलीगढ़ में नई चीनी मिल स्थापित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नई चीनी मिल की स्थापना से क्षेत्र के हजारों गन्ना किसानों को अपनी उपज के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होगा तथा उन्हें दूरस्थ चीनी मिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे गन्ने के समयबद्ध भुगतान को भी बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रभारी मंत्री ने बताया कि चीनी मिल स्थापित होने से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही परिवहन, व्यापार और अन्य सहायक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे जिले की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अलीगढ़ में प्रस्तावित नई चीनी मिल इसी सोच का परिणाम है, जो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। जनपदवासियों और विशेष रूप से गन्ना किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि यह परियोजना शीघ्र धरातल पर उतरेगी और अलीगढ़ के विकास को नई दिशा मिलेगी।
इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तारिक मंसूर, सांसद सतीश गौतम, एमएलसी मानवेंद्र सिंह, विधायक अनिल पाराशर, मुक्ता राजा, राजकुमार सहयोगी व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला मौजूद रहे।