{"_id":"6a2ed889cc312fb90b0ed5b4","slug":"sri-ram-katha-by-jagadguru-rambhadracharya-at-ladhaua-in-aligarh-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagadguru Rambhadracharya: अलीगढ़ के लधौआ में शुरू हुई श्रीराम कथा, 101 कलश की निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagadguru Rambhadracharya: अलीगढ़ के लधौआ में शुरू हुई श्रीराम कथा, 101 कलश की निकली शोभायात्रा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
सार
सर्वप्रथम अलीगढ़ की पावन भूमि और कथा पंडाल को प्रणाम कर श्रीराम कथा का शुभारंभ किया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादाओं का वर्णन किया गया।
श्रीराम कथा में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अकराबाद के गांव लधौआ स्थित चीनी मिल परिसर में 14 जून से जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा का शुभारंभ भव्य धार्मिक आयोजनों के बीच हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व सुबह नानऊ नहर पुल से विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 101 कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया।
बैंडबाजों और जयघोषों के साथ निकली यात्रा जीटी रोड, नानऊ, अकराबाद, कीरतपुर टोल प्लाजा होते हुए कथा स्थल पहुंची। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। कथा स्थल पर बने हवन पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। श्रद्धालुओं ने 108 हवन कुंडों में आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाम को कथा मंच पर पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आयोजकों और श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने सर्वप्रथम अलीगढ़ की पावन भूमि और कथा पंडाल को प्रणाम कर श्रीराम कथा का शुभारंभ किया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादाओं का वर्णन किया गया। पंडाल में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने “सीताराम” के जयघोष लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कथा के पहले दिन श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला।