World Blood Donor Day: अलीगढ़ जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आज, तैयारियां पूरी, लोगों में उत्साह
रक्तकोष में रक्त की कमी इस तरह के आयोजनों से पूरी होती है। इस आयोजन में 18 से 65 वर्ष आयु के लोग रक्तदान कर सकते हैं। इस अभियान में सामाजिक संगठन सहयोग करें और जरूरतमंद लोगों की जान बचाने के लिए रक्तदान करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व रक्तदाता दिवस पर आज रविवार को अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कई सामाजिक संगठन इसमें सहयोग कर रहे हैं। लोगों से बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लेने की अपील है।
मलखान सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जगवीर सिंह का कहना है कि रक्तकोष में रक्त की कमी इस तरह के आयोजनों से पूरी होती है। इस आयोजन में 18 से 65 वर्ष आयु के लोग रक्तदान कर सकते हैं। सीएमओ डॉ. रामनाथ सिंह का कहना है कि इस अभियान में सामाजिक संगठन सहयोग करें और जरूरतमंद लोगों की जान बचाने के लिए रक्तदान करें। इस आयोजन में बतौर अतिथि एसएसपी नीरज जादौन के साथ-साथ शहर क्षेत्र की विधायक मुक्ता संजीव राजा व कोल क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर मौजूद रहेंगे।
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान करके लोगों की जान बचाई जाती है। इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। अमर उजाला के आयोजन में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।-नीरज जादौन, एसएसपी
विज्ञापन