{"_id":"6a2297ced15202fd8d061144","slug":"e-bus-charging-station-in-aligarh-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बिजली कनेक्शन मिलने के बाद साफ हुआ रास्ता, ई-बस चार्जिंग स्टेशन अगले हफ्ते से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बिजली कनेक्शन मिलने के बाद साफ हुआ रास्ता, ई-बस चार्जिंग स्टेशन अगले हफ्ते से होगा शुरू
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 05 Jun 2026 03:03 PM IST
विज्ञापन
सार
अलीगढ़ में ई-बस चार्जिंग स्टेशन अगले हफ्ते से चालू होगा। बिजली कनेक्शन मिल गया है। इससे शहर में ई-बसों का संचालन बढ़ेगा और यात्रियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी।
ई-बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ शहर के गांधीपार्क बस स्टैंड पर बहुप्रतीक्षित ई-बस चार्जिंग स्टेशन का संचालन अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगा। बिजली कनेक्शन पूरा होने के बाद इसके शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। यह कदम सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Trending Videos
इस स्टेशन के चालू होने से ई-बसों को चार्ज करने में आसानी होगी। इससे शहर में ई-बसों के संचालन को बढ़ावा मिलेगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि ई-चार्जिंग स्टेशन को जल्द शुरू करने के लिए औपचारिकताओं को पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में सभी तकनीकी जांचें पूरी कर ली जाएंगी। इस चार्जिंग स्टेशन के शुरू होने से यात्रियों को आवागमन में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्हें अब चार्जिंग की समस्या के कारण बसों के रुकने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।