{"_id":"69cc3bc8908708caba01ca25","slug":"e-scooters-in-high-demand-amid-middle-east-crisis-showrooms-out-of-stock-aligarh-news-c-2-gur1004-941594-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पश्चिम एशिया संकट के बीच ई-स्कूटरों की भारी मांग, शोरूमों में स्टॉक खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पश्चिम एशिया संकट के बीच ई-स्कूटरों की भारी मांग, शोरूमों में स्टॉक खत्म
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम पर ग्राहकों को स्कूटर के विषय में बताता सेल्समैन ।
- फोटो : samvad
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक अस्थिरता का सीधा असर अब अलीगढ़ के ऑटो बाजार में देखने को मिल रहा है। पेट्रोल-डीजल की भविष्य की कीमतों और आपूर्ति को लेकर सशंकित लोग अब तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ओर रुख कर रहे हैं। आलम यह है कि शहर के कुछ प्रमुख शोरूमों से ई-स्कूटर का स्टॉक लगभग समाप्त हो चुका है।
जिले के करीब 30 ई-वाहन डीलरों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो सामान्य दिनों में महीने भर में लगभग 200 ई-व्हीकल बिकते थे। लेकिन इस महीने यह आंकड़ा बढ़कर 450 के पार पहुंच गया है। वर्तमान में अलीगढ़ की सड़कों पर करीब 10,000 इलेक्ट्रिक वाहन दौड़ रहे हैं, जो प्रदूषण कम करने में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
शोरूम संचालक दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि युद्ध और पश्चिम एशिया के संकट के चलते लोग परिवहन के सुरक्षित और स्वतंत्र विकल्प के रूप में ईवी को चुन रहे हैं। हमारे यहां पर डेमो स्कूटर बचा है। पूरा स्टॉक खत्म हो गया है।
वहीं, बीमा अभिकर्ता शरद बंसल का कहना है कि ईवी की सबसे बड़ी खूबी इसकी चार्जिंग के लिए दूसरे देशों पर निर्भर न होना है। वैश्विक अस्थिरता के बीच यह शहरी परिवहन के लिए सबसे सस्ता और कारगर साधन है।
खरीदारों की पसंद : बचत और पर्यावरण
प्रतिदिन 100 किलोमीटर चलने पर एक महीने में पेट्रोल में चार से पांच हजार रुपये खर्च करने पड़ते थे, जो अब बचेंगे।
-वीरेश कुमार, खरीदार
पेट्रोल की बचत के साथ-साथ यह पर्यावरण के अनुकूल भी है। सबसे बड़ी बात यह प्रतिदिन चलाने पर सस्ता पड़ता है। - राम शर्मा, खरीदार
सरकार ने तीन महीने बढ़ाई पंजीकरण में छूट की सुविधा
बाजार की इस रफ्तार को देखते हुए सरकार ने भी प्रोत्साहन देने का फैसला किया है। अब ईवी पर पंजीकरण शुल्क में तीन महीने की छूट और बढ़ा दी गई है। कारोबारियों का मानना है कि इस छूट के बाद बाजार में और बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।
Trending Videos