{"_id":"69ccb54a6bc4e8665002e0cc","slug":"ias-rinku-singh-rahi-resignation-news-father-statement-know-family-reaction-up-in-hindi-2026-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईएएस अधिकारी का इस्तीफा: 'रिंकू सिंह ने कभी अपने आदर्शों से समझौता नहीं किया', पिता और परिवार रिजाइन से हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस अधिकारी का इस्तीफा: 'रिंकू सिंह ने कभी अपने आदर्शों से समझौता नहीं किया', पिता और परिवार रिजाइन से हैरान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:32 PM IST
सार
यूपी काडर के वर्ष 2023 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने इस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें करीब आठ महीने पहले राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया था, रिंकू सिंह राही के त्यागपत्र के अनुसार उनके पास कोई विशेष काम नहीं था। दरअसल, शाहजहांपुर के पुवायां में अधिवक्ता के मुंशी की गुस्ताखी से छिड़े विवाद ने रिंकू सिंह को इस्तीफे तक पहुंचाया है। आइए जानते हैं पूरा मामला
आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही के इस्तीफे की खबर ने उनके गृह जनपद अलीगढ़ में हलचल पैदा कर दी है। इससे परिजन स्तब्ध हैं। अलीगढ़ के नौरंगाबाद डोरी नगर स्थित उनके आवास पर जब इस्तीफे की सूचना पहुंची, तो परिवार के सदस्य भावुक और निराश हो गए। पिता सौदान सिंह राही का कहना है कि रिंकू ने सदैव ईमानदारी की राह चुनी, लेकिन सरकार की ओर से उन्हें वह सम्मान और स्थान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे।
पिता ने बताया कि रिंकू ने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर रुख अपनाए रखा। उन्होंने साझा किया कि रिंकू को कई बार करोड़ों रुपयों के प्रलोभन दिए गए, लोग पैसे लेकर घर तक आए, लेकिन उन्होंने कभी अपने आदर्शों से समझौता नहीं किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी इस लड़ाई के कारण उन पर जानलेवा हमला भी हुआ, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं और एक आंख की रोशनी भी प्रभावित हुई, इसके बावजूद वे अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहे।
Trending Videos
2 of 15
डोरी नगर स्थित आईएस रिंकू सिंह के आवास पर मौजूद पिता व परिवार के लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उपेक्षा के चलते उठाना पड़ा कदम
परिजनों का आरोप है कि सरकार ने रिंकू की योग्यता और ईमानदारी को नजरअंदाज किया। ताऊ रघुवीर सिंह उसवा ने कहा, जिस प्रकार अन्य आईएएस अधिकारियों को उचित और महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां दी जाती हैं, वैसी नियुक्ति रिंकू को भी मिलनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 15
रिंकू सिंह राही की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यदि उन्हें सम्मानजनक पद दिया जाता, तो शायद वे इस्तीफा देने जैसा कठोर कदम नहीं उठाते। उनके ताऊ रघुवीर सिंह ने सरकार से मांग की है कि या तो उनका इस्तीफा सम्मान के साथ स्वीकार किया जाए या फिर उन्हें उनकी योग्यता के अनुरूप सम्मानित पद पर नियुक्त किया जाए।
4 of 15
रिंकू सिंह राही की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संघर्षों की बुनियाद पर खड़ा परिवार
रिंकू सिंह राही का परिवार संघर्षों की मिसाल रहा है। पिता सौदान सिंह ने बताया कि उन्होंने आटा चक्की चलाकर अपने बच्चों को पढ़ाया-लिखाया और आज उनके सभी बच्चे उच्च पदों पर आसीन हैं। रिंकू के अलावा उनके परिवार में एक भाई और बहन अभी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 15
रिंकू सिंह राही की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यही नहीं, उनके ताऊ के एक बेटे भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (आईईएस) में हैं और दूसरे पुलिस विभाग में जेलर के पद पर कार्यरत हैं। इतने शिक्षित और समर्पित परिवार से आने वाले अधिकारी का इस तरह इस्तीफा देना प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि शासन उनके इस कदम पर क्या प्रतिक्रिया देता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।