सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   32,000 cattle will get green fodder from 200 hectares of pastures

Aligarh News: 200 हेक्टेयर के चारागाहों से 32 हजार गोवंश को मिलेगा हरा चारा

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
32,000 cattle will get green fodder from 200 hectares of pastures
ओगर नगला राजू में चारागाह में बोया गया हरा चारा। - फोटो : samvad
विज्ञापन
जिले के सरकारी चारागाह स्थलों की कुल 200 हेक्टेयर जमीन पर 32 हजार गोवंश के लिए हरे चारे का इंतजाम होगा। हरदोई जनपद में तीन हजार हेक्टेयर जमीन पर सरकारी चारागाह स्थल हैं, इस मामले में हरदोई प्रदेश में पहले स्थान पर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर अलीगढ़ है, जहां चारागाह की दो हजार हेक्टेयर जमीन है।
Trending Videos




संबंधित पंचायत के ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव इन चारागाहों में फसल की बुवाई कराएंगे। शासन ने इसके लिए 22 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर 44 लाख रुपये दिए हैं। जिससे जायद के सीजन में हरे चारे की बुवाई कराई जाएगी। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की होगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि हरे चारे की उपलब्धता होने से गोवंश के भरण-पोषण की बड़ी समस्या का समाधान हो सकेगा। इसके अलावा किसानों से दान में भूसा मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




10 गोशालाओं का निरीक्षण

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिवाकर त्रिपाठी ने मंगलवार को खैर और टप्पल की दस गोशालाओं का निरीक्षण कर भूसा, चारा, पानी और टिनशेड का इंतजाम देखा। संबंधित गोशालाओं की देखरेख कर रहे कर्मियों से गोवंश की संख्या और उपलब्ध संसाधनों का ब्योरा लिया।




80 कर्मियों की टीम मांगेगी भूसे का दान

पशुपालन विभाग के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी और पशुधन प्रसार अधिकारियों की टीम किसानों से भूसा मांगेगी। इस टीम में लगभग 80 कर्मी शामिल हैं। किसानों से स्वेच्छा से गोवंश के लिए दान मांगा जाएगा। वर्तमान में किसान गेहूं काट रहे हैं या काटने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ जगहों पर थ्रेसर मशीन से काम हो रहा है और भूसा निकाला जा रहा है। इस वक्त भूसे का रेट एक हजार रुपये क्विंटल है, फसल कटने के बाद इसका भाव कम होने की उम्मीद है। विभाग सस्ते रेट में ही किसानों से भूसा खरीदने के लिए भी प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed