सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Quarsi Chauraha flyover will be operational by April 15

Aligarh News: क्वार्सी चौराहा फ्लाईओवर 15 अप्रैल तक होगा चालू

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Quarsi Chauraha flyover will be operational by April 15
विज्ञापन
बहुप्रतीक्षित क्वार्सी चौराहा फ्लाईओवर का निर्माण अब लगभग पूरा हो रहा है। फोरलेन वाले इस पुल पर डिवाइडर का निर्माण तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसके बाद डामरीकरण होगा और काम लगभग पूरा हो जाएगा। 15 अप्रैल तक इसको चालू करने की तैयारी हो रही है, ताकि आम जनता को जाम से जल्द से जल्द से राहत दिलाई जा सके।
Trending Videos




जुलाई 2024 में इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लगभग 71.17 करोड़ से बनकर तैयार हो रहा यह पुल फोरलेन है। इसकी कुल चौड़ाई लगभग 17 मीटर तक है। इसके बीच में डिवाइडर भी बन रहा है। राज्य सेतु निगम के परियोजना निदेशक मोहित ने बताया कि दो साल से कम अवधि में इसको तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द ही यह जनता के लिए खोला जाएगा। क्वार्सी चौराहा फ्लाइओवर के नीचे भी काफी चौड़ा रास्ता होगा, जिससे यहां का यातायात सामान्य और सुगम होगा। बता दें कि वर्ष 2015-2016 से इस फ्लाईओवर के निर्माण की मांग ने जोर पकड़ा था, दस वर्ष बाद अब यह महत्वपूर्ण पुल बनकर तैयार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed