{"_id":"699c154fa3f0f8f4a20c8f5a","slug":"engineering-students-created-ruckus-in-amu-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: इंजीनियरिंग छात्रों ने किया परीक्षा का बहिष्कार, किसी को भी पेपर देने अंदर जाने नहीं दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: इंजीनियरिंग छात्रों ने किया परीक्षा का बहिष्कार, किसी को भी पेपर देने अंदर जाने नहीं दिया
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:23 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि जब तक उनका लंबित परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा, तब तक वे परीक्षा नहीं देंगे और आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने गेट पर ताला लगा दिया।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग पर इकट्ठा छात्र
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्रों का परिणाम रोके जाने से नाराज छात्रों ने 23 फरवरी को कॉलेज परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए। इस दौरान छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार करते हुए किसी भी छात्र को परीक्षा देने के लिए परिसर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया।
Trending Videos
छात्रों का आरोप है कि लंबे समय से उनका परिणाम घोषित नहीं किया गया है, जिससे उनके भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। कई बार प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर छात्रों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि जब तक उनका लंबित परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा, तब तक वे परीक्षा नहीं देंगे और आंदोलन जारी रहेगा। गेट पर ताला लगाए जाने के कारण परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही।
