{"_id":"699c0c8ca5ab0b70ca05a804","slug":"shopkeeper-attacked-aligarh-nagar-nigam-team-leader-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: नगर निगम की टीम गई ढकेल हटवाने, दुकानदार ने टीम लीडर के बाट मारकर सिर फोड़ा, लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: नगर निगम की टीम गई ढकेल हटवाने, दुकानदार ने टीम लीडर के बाट मारकर सिर फोड़ा, लिया हिरासत में
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार
ढकेल को हटाने पहुंची अलीगढ़ नगर निगम की टीम को दुकानदारों का विरोध झेलना पड़ा। एक दुकानदार ने टीम के लीडर के सिर में तराजू का बाट मार दिया। जिससे वह घायल हो गया।
ढकेल हटवाने पहुंची अलीगढ़ नगर निगम की टीम, घायल मुनेश पाल सिंह
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए गई। ढकेल हटवाने के दौरान एक दुकानदार ने तराजू के बाट से टीम लीडर को घायल कर दिया। दुकानदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
Trending Videos
अलीगढ़ की दीवानी-कचहरी के पास नगर निगम की टीम ने वहां खड़े ठेल-ढकेल हटवाने के लिए 23 फरवरी को गई। इस पर दुकानदार ने बाट से प्रहार कर टीम लीडर मुनेश पाल सिंह को घायल कर दिया। घटना को लेकर हंगामा हो गया।अन्य दुकानदारों का आरोप था कि रमजान माह में नगर निगम के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर सीओ सिविल लाइन सर्वम सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइन के अलावा नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हंगामे के चलते काफी देर तक दीवानी-कचहरी के बाहर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने मारपीट करने वाले दुकानदार को हिरासत में ले लिया है।
