{"_id":"6a0e26ad50eccc7bbc0d19e7","slug":"father-who-killed-daughter-for-honour-sent-to-jail-aligarh-news-c-2-1-ald1025-978112-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आन के लिए बेटी की हत्या करने वाले पिता को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आन के लिए बेटी की हत्या करने वाले पिता को जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव जरारा में आन की खातिर बेटी शिवानी (19) की हत्या करने वाले पिता पूरन को पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं शिवानी का शव गांव में आने पर उसके भाई समीर ने अंतिम संस्कार किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करना आया है।
गांव जरारा में आरोपी पिता पूरन ने अपनी बेटी शिवानी के पड़ोस के एक सजातीय युवक से संबंध होने पर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी थी और शव को उसी रात जंगल में एक खेत में ले जाकर गड्ढे में दबा दिया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी पिता ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शिवानी का शव भी बरामद कर लिया। मृतका की मां राजकुमारी ने अपने पति पूरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
वहीं पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की शाम शिवानी का शव उसके गांव जरारा पहुंचा। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीण महिला एवं पुरुष मौजूद रहे। शिवानी के भाई समीर ने अंतिम संस्कार किया। मां राजकुमारी तथा भाई समीर और सागर का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण जगह-जगह एकत्र होकर घटना पर दुख व्यक्त कर रहे थे। पुलिस की पूछताछ में युवती के पिता पूरन का कहना था कि शिवानी प्रेमी युवक के साथ इस हद तक जिद पर अड़ी हुई थी कि उसने आठ दिन से खाना-पीना छोड़ दिया था और घटना वाले दिन तेजाब पी लिया था। गुस्साए पिता का कहना था कि वह या तो भाग जाती अथवा भाग जाती, इसलिए उसने उसे खुद ही मार दिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाकर हत्या किया जाना आया है।
विज्ञापन
Trending Videos