Aligarh News: 80 लाख की स्मैक सहित पांच नशा तस्कर गिरफ्तार, डिलीवरी करने के लिए आए थे दबोचे गए
पकड़े गए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर के तार देश के कई राज्यों से जुड़े हुए हैं। यह सुनियोजित अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट है, जो राजस्थान से स्मैक लाकर दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में सप्लाई कर रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के थाना रोरावर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट आगरा की संयुक्त टीम ने मिलकर 80 लाख रुपये की स्मैक सहित पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के पास से 4.40 लाख रुपये नकदी भी बरामद हुई है। बरामद स्मैक की मात्रा 846 ग्राम है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 80 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस को बड़ी सफलता हाथ तब लगी, जब मंगलवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ नशे के तस्कर माल की डिलवरी करने के लिए आए हैं।
सीओ धनंजय कुमार ने बताया कि इसके बाद आगरा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और रोरावर पुलिस इसके बाद सक्रिय हो गई। जीडी पब्लिक स्कूल के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दी। जैसे ही आरोपी वहां पहुंचे, वैसे ही घेराबंदी करके इन्हें गिरफ्तार कर लिया। जब इनकी जामा तलाशी ली गई, तो तस्करों के पास से कुल 846 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। दो स्कूटी और एक कार भी मिली है।
पकड़े गए आरोपियों का नेटवर्क दिल्ली, मथुरा और अलीगढ़ तक फैला हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महमूद नगर रोरावर निवासी मोहसिन सरगना है, जो स्थानीय स्तर पर नेटवर्क संभाल रहा था। इसके अलावा मूल रूप से पुरानी दिल्ली के गोकुलपुरी निवासी और अब शाहजमाल में रह रहा शराफत खान दिल्ली तक माल पहुंचाता था। इसके अलावा पकड़े गए आरोपियों में मामू भांजा निवासी तनिष्क, गांधी नगर निवासी नीशू और गैंग में शामिल मथुरा के गोविंद नगर निवासी टीया भी शामिल है।
यह नशा माफिया की कमर तोड़ने वाली कार्रवाई है। इस गैंग की बाकी कड़ियों और इनके मुख्य सप्लायरों का पता लगाने के लिए आगे की कानूनी और विधिक कार्रवाई तेजी से की जा रही है। किसी भी सूरत में नशे के कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।- धनंजय कुमार, क्षेत्राधिकारी द्वितीय
राजस्थान से आता था नशे का सामान, दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई
थाना रोरावर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा पकड़े गए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर के तार देश के कई राज्यों से जुड़े हुए हैं। यह सुनियोजित अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट है, जो राजस्थान से स्मैक लाकर दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में सप्लाई कर रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहसिन, शराफत, तनिष्क, नीशू और टीया ने पुलिसिया पूछताछ में उगले। सूत्रों के मुताबिक इस गैंग का मुख्य सप्लायर नेटवर्क राजस्थान में सक्रिय है। तस्कर वहां से भारी मात्रा में कम दामों पर स्मैक और अन्य मादक पदार्थ उठाते थे।
इसके बाद सुरक्षित रास्तों से होते हुए इस खेप को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और अलीगढ़-मथुरा के इलाकों में महंगे दामों पर ग्राहकों और छोटे पैडलर्स को बेचा जाता था। पुलिस का दावा है कि इस गैंग से मिले सुरागों के बाद जल्द ही राजस्थान और दिल्ली के कुछ और बड़े नशा तस्कर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस अब इनके बैंक खातों, संपत्तियों और कॉल डिटेल्स को भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस काले कारोबार से इन्होंने अब तक कितनी अवैध संपत्ति बनाई है।