फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman dies due to electric shock in transformer

करंट से महिला की मौत: अवर अभियंता निलंबित, दो संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त, दो एसडीओ पर भी कार्रवाई

Thu, 09 Jul 2026 03:52 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 09 Jul 2026 03:52 PM IST
सार

मामले में जूनियर इंजीनियर (जेई) को निलंबित किए जाने के बाद अब विभाग ने दो संविदाकर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। साथ ही संबंधित दो उपखंड अधिकारियों (एसडीओ) के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन
Woman dies due to electric shock in transformer
ट्रांसफार्मर से उतरे करंट ने ली महिला की जान - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के श्याम नगर में करंट लगने से महिला की मौत के मामले में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में विद्युत सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही सामने आने पर संबंधित अवर अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


मुख्य अभियंता (वितरण) अरविंद नायक ने बताया कि महिला की करंट लगने से मृत्यु होने के संबंध में जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि भारी बारिश के कारण ट्रांसफार्मर के एलटी केबल तक पानी पहुंच गया। केबल के इंसुलेशन में पंक्चर होने से लीकेज करंट जलभराव वाले क्षेत्र में फैल गया, जिससे हादसा हुआ। रिपोर्ट में संबंधित अवर अभियंता की अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही मानते हुए इसे दुर्घटना का प्रमुख कारण बताया गया है। संबंधित अवर अभियंता फेज़ तबरेज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।  
विज्ञापन

यह पढ़ें ... UP: ट्रांसफार्मर से उतरे करंट ने ली महिला की जान, दो दिन बाद अमरनाथ यात्रा पर जाने वाला था पूरा परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और शहर में खुले व असुरक्षित ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार बारिश के बीच शहर में कई स्थानों पर बिना सुरक्षा जाली, खुले स्विच बॉक्स और झूलते तार लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं।

दो संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त, दो एसडीओ पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति
करंट लगने से महिला की मौत के मामले में बिजली विभाग ने कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया है। मुख्य अभियंता द्वारा संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) को निलंबित किए जाने के बाद अब विभाग ने दो संविदाकर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। साथ ही संबंधित दो उपखंड अधिकारियों (एसडीओ) के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

अधीक्षण अभियंता अंशुमान यादव के अनुसार श्याम नगर 400 केवीए वितरण ट्रांसफार्मर के निकट महिला की करंट लगने से मौत हो गई थी। घटना की जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्य अभियंता (वितरण) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित जेई को निलंबित कर दिया। घटना से जुड़े दो संविदाकर्मी अनिल कुमार और रामसमुंदर शर्मा की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। वहीं संबंधित उपखंड अधिकारी अहमद हुसैन और अधिशासी अभियंता प्रणव गुप्ता के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि शहर में जिन वितरण ट्रांसफार्मरों पर फेंसिंग और अन्य सुरक्षा कार्य शेष हैं, उनका पहले ही चिन्हांकन किया जा चुका है। रामघाट रोड, केला नगर और मैरिस रोड सहित कई स्थानों पर फेंसिंग का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष ट्रांसफार्मरों पर भी जल्द सुरक्षा कार्य पूरे किए जाएंगे। इसके अलावा वर्षा ऋतु को देखते हुए शहर के सभी वितरण ट्रांसफार्मरों का मानकों के अनुरूप दोबारा निरीक्षण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जहां भी सुरक्षा संबंधी कमियां मिलेंगी, उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed