फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shot fired in UP Roadways bus

Aligarh News: रोडवेज बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, यात्री और सिपाही गंभीर घायल

Thu, 09 Jul 2026 03:01 PM IST
Chaman Kumar Sharma नितिन गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
नितिन गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 09 Jul 2026 03:01 PM IST
सार

बस में सिक्योरिटी गार्ड विनोद यादव अपनी बंदूक लेकर अपने गांव से गाजियाबाद जाने के लिए सवार हुए। बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक बस के फर्श पर टिकाई गई बंदूक से धक्का लगने के बाद गोली चली, जो उसके सीने में जा धंसी। 

विज्ञापन
Shot fired in UP Roadways bus
घायल सिपाही और यात्री - फोटो : संवाद

विस्तार

एटा से गाजियाबाद जा रही यूपी रोडवेज की बस में अचानक गोली चल गई। हादसे में एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। गोली लगने से बस में सवार एक यात्री और एक सिपाही गंभीर घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज एक रोडवेज बस एटा से गाजियाबाद जा रही थी। बस में सिक्योरिटी गार्ड विनोद यादव पुत्र श्यौदान सिंह निवासी गांव डामरी थाना सिढ़पुरा कासगंज अपनी बंदूक लेकर अपने गांव से गाजियाबाद जाने के लिए सवार हुए। बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक बस के फर्श पर टिकाई गई बंदूक से धक्का लगने के बाद गोली चली, जो उसके सीने में जा धंसी। 
विज्ञापन


वहीं से कुछ दूरी पर स्थित गभाना थाना अंतर्गत पैराई चौकी पर बस ले जाई गई। सूचना के बाद चौकी से पुलिस कर्मी बस में चढ़े। तभी उसी बंदूक से एक गोली और चल गईं। जो बस में बैठे यात्री बृजेश सिंह पुत्र जगवीर सिंह निवासी एटा और बस में चढ़े पैराई चौकी में तैनात सिपाही रवेंद्र सिंह के लगी। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस तीनों गंभीर घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां सिक्योरिटी गार्ड विनोद यादव को मृत घोषित कर दिया गया। यात्री बृजेश सिंह और सिपाही रवेंद्र सिंह का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed