{"_id":"6a4f4e0d320bd8a280034319","slug":"up-board-intermediate-compartment-practical-exam-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: 16-17 जुलाई को होगी इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा, मेरठ बोर्ड ने परीक्षक किए नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: 16-17 जुलाई को होगी इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा, मेरठ बोर्ड ने परीक्षक किए नियुक्त
Thu, 09 Jul 2026 01:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:02 PM IST
सार
16 और 17 जुलाई 2026 को जनपद मुख्यालय पर परीक्षा केंद्र निर्धारित कर परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएंगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ ने वर्ष-2026 की इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा तथा हाईस्कूल इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट प्रोजेक्ट आधारित प्रयोगात्मक परीक्षा व आंतरिक मूल्यांकन के आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक को 16 और 17 जुलाई 2026 को जनपद मुख्यालय पर परीक्षा केंद्र निर्धारित कर परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएंगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ के लिए विषयवार परीक्षकों की भी नियुक्ति कर दी गई है। भूगोल विषय के लिए डॉ. जय प्रकाश माथुर, गृह विज्ञान के लिए शशि कला और जीव विज्ञान के लिए ज्योत्सना कुमार को परीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन