Cyber Crime: फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 70 लाख की आईटीसी हड़पने वाले गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, ऐसे करते थे खेल
अलीगढ़ पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने एक फर्जी व्यवसायिक फर्म रजिस्टर कर करीब 4 करोड़ 70 लाख रुपये के फर्जी बिल तैयार किए। कागजों में खरीद-बिक्री दिखाकर लगभग 70 लाख रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम की गई और सरकार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया।
विस्तार
अलीगढ़ के साइबर क्राइम थाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों के जीएटी फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों ने एक फर्जी व्यवसायिक फर्म रजिस्टर कर करीब 4 करोड़ 70 लाख रुपये के फर्जी बिल तैयार किए। कागजों में खरीद-बिक्री दिखाकर लगभग 70 लाख रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम की गई और सरकार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया।
कैसे करते थे खेल?
- बंद हो चुकी फर्म में फर्जी बदलाव
- नकली बिलों के जरिए करोड़ों का व्यापार दर्शाया
- जीएसटी पोर्टल पर आईटीसी क्लेम कर टैक्स चोरी
पुलिस की कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में साइबर क्राइम टीम और एसआईटी (जीएसटी) ने तकनीकी जांच के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- लकी वार्ष्णेय, सासनी गेट
- करन वार्ष्णेय, कोतवाली क्षेत्र
- सुनील कुमार, रामबाग कॉलोनी
- रामबाबू, अतरौली क्षेत्र
ये हुआ बरामद
- 3 लैपटॉप
- 5 मोबाइल फोन
- अभियुक्त रामबाबू का बोगस फर्म में प्रयुक्त आधार कार्ड
- अभियुक्त लकी के मोबाइल में बोगस फर्म की यूजर आईडी-पासवर्ड
- 4 एटीएम कार्ड