सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Green Corridor to be operational from 15th, auto union protests

Aligarh News: ग्रीन कॉरिडोर 15 से होगा चालू, विरोध में उतरी ऑटो यूनियन

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Green Corridor to be operational from 15th, auto union protests
ग्रीन कॉरिडोर का विरोध कर रहे चालकों को समझाते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
सूतमिल चौराहे से बौनेर कट तक लगभग 10 किलोमीटर लंबे मार्ग को शहर के प्रथम ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है। 15 अप्रैल से इस पर एसी ई-बसों को दौड़ाने की तैयारी है।
Trending Videos


सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक इस मार्ग पर ई-बसों के अतिरिक्त ई-रिक्शा, ऑटो एवं टेंपो का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रखा जाएगा। इसके विरोध में ऑटो यूनियन ने आंदोलन का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश ऑटो चालक यूनियन के नेतृत्व में शुक्रवार से करीब छह हजार चालक तहसील तिराहे पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार, आरएम सतेंद्र कुमार वर्मा, डीआरएम योगेंद्र सिंह, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह एवं सहायक अभियंता राजवीर सिंह के साथ ग्रीन कॉरिडोर रूट एवं ई-बस स्टॉप की तैयारियों का निरीक्षण किया।


नगर आयुक्त ने एसपी ट्रैफिक से कहा कि 15 अप्रैल से इस कॉरिडोर पर ई-बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। निर्देशों की अवहेलना करने पर प्रतिबंधित सवारी वाहनों को सीज किया जाए। बार-बार उल्लंघन की स्थिति में उनके लाइसेंस एवं पंजीकरण निरस्त कर दिए जाएं। ई-रिक्शा संचालन को वैकल्पिक मार्गों पर व्यवस्थित किया जाए, ताकि ई-बसों के संचालन में बाधा न हो।
उधर, इस रूट पर सीएनजी और बैटरी चालित छह हजार ऑटो को हटाए जाने के फैसले के विरोध में ऑटो चालकों ने आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। ऑटो चालकों का तर्क है कि वे ग्रीन कॉरिडोर के विरोधी नहीं हैं, लेकिन जिस तरह से अचानक रूट बंद किया गया है, उससे करीब 6 हजार परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उत्तर प्रदेश ऑटो चालक यूनियन के मंडल अध्यक्ष सचिन उर्फ शिवा ने कहा कि बृहस्पतिवार को नगर निगम के अधिकारियों के साथ बातचीत की कोशिश की गई थी। आरोप है कि वहां पदाधिकारियों के साथ बेहद अपमानजनक व्यवहार किया गया और उनकी मांगों को अनसुना कर दिया गया। इसी उपेक्षा से क्षुब्ध होकर एसोसिएशन ने स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन का फैसला लिया है। एक पत्र एसोसिएशन की ओर से प्रशासन को सौंपा है। सचिन उर्फ शिवा ने बताया कि हमारी मांग है कि हमें वैकल्पिक व्यवस्था दी जाए या उसी रूट पर संचालन की अनुमति मिले ताकि उनके परिवारों का भरण-पोषण हो सके। इस आंदोलन को न्यू जनता ऑटो एसोसिएशन के सुनील शर्मा समेत शहर की लगभग सभी यूनियनों ने अपना समर्थन दिया है।

हजारों यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत
शुक्रवार सुबह से ही शहर के मुख्य मार्गों पर ऑटो न चलने के कारण आम जनता, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि,यूनियन का कहना है कि अभी केवल प्रभावित रूटों के विरोध में चक्का जाम का आह्वान है, लेकिन समर्थन में अन्य रूटों के चालक भी शामिल हो रहे हैं।

बाक्स ----
ग्रीन कॉरिडोर पर यह होंगे इंतजाम ----

पांच रुपये में करेंगे एसी बस से सफर, 16 स्थानों पर ई-बस स्टॉप
15 दिनों में सभी ई-बस स्टॉप बनाकर करने हैं तैयार
आरओ प्लांट, यूरिनल, कूड़ेदान और डिस्प्ले बोर्ड लगेगा

ई-रिक्शा, ऑटो और टेंपो का संचालन दिन में रहेगा प्रतिबंधित
छोटे सवारी वाहनों पर यह प्रतिबंध सुबह छह से रात 10 बजे तक

इन स्थानों पर होंगे बस स्टॉप ----

सूत मिल चौराहा, मैलरोज बाईपास, तहसील कोल तिराहा, मसूदाबाद, रसलगंज, रेलवे स्टेशन, गांधी पार्क, दुबे का पड़ाव, नौरंगाबाद, नौदेवी मंदिर, एटा चुंगी, धनीपुर मंडी, छर्रा न्यू बस स्टैंड, गंगा पैलेस एवं बौनेर चौराहा। इन स्थानों पर दोनों ओर ई-बस स्टॉप बनाए जाएंगे।


एटा चुंगी पर होगी परेशानी ----

इस रूट पर ग्रीन कॉरिडोर की सबसे बड़ी उलझन एटा चुंगी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य है। इस निर्माण कार्य से एटा चुंगी चौराहे पर दोनों ओर लगभग आधा-आधा किमी में मिट्टी, सरिया, निर्माण सामग्री और अन्य भारी उपकरण रखे हैं। जिससे ग्रीन कॉरिडोर को व्यवस्थित करना बड़ी चुनौती है।


बयान -----

ग्रीन कॉरिडोर पर ई-बस सेवा प्रारंभ होने से नागरिकों को मात्र पांच रुपये में एसी बस सेवा की सुविधा मिलेगी। इससे महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित परिवहन मिलेगा।
- संगीता सिंह, मंडलायुक्त

बयान -----
प्रशासन का यह तानाशाही रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 6 हजार परिवारों को सड़क पर लाकर कौन सा विकास किया जा रहा है। जब तक हमारी बात नहीं सुनी जाती, तहसील तिराहे से कोई चालक पीछे नहीं हटेगा।

- सचिन उर्फ शिवा, मंडल अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ऑटो चालक यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed