सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Acquisition of land for Greater Aligarh

Greater Aligarh: 216 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा, बाकी जमीन के लिए प्रक्रिया जारी, पैमाइश भी हुई

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 03 Apr 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्रेटर अलीगढ़ परियोजना को नए उत्तर प्रदेश के नए शहर की परिकल्पना से जोड़ा गया है। जहां बेहतर सड़क नेटवर्क, हरित क्षेत्र, आधुनिक आवासीय सुविधाएं, वाणिज्यिक केंद्र, शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थान होंगे।

Acquisition of land for Greater Aligarh
ग्रेटर अलीगढ़ का फोटो - फोटो : एडीए
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर अलीगढ़ आवासीय एवं व्यावसायिक टाउनशिप परियोजना आगे बढ़ रही है। इसके लिए कुल 335 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है, जिसमें 216 हेक्टेयर भूमि का बैनामा पूर्ण कर लिया गया है। इसका राजस्व अभिलेखों में नामांतरण करने के साथ ही पैमाइश भी कर ली गई है। शेष 119 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है।

Trending Videos


एडीए सचिव दीपाली भार्गव ने बताया है कि इसके लिए भू-स्वामियों से आपसी सहमति के आधार पर बैनामा कराया जा रहा है। यह परियोजना मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अलीगढ़-पलवल हाईवे पर बसाई जा रही है। इसमें अटलपुर, अहमदाबाद, जिरौली डोर, मूसेपुर, रुस्तमपुर अखन, जतनपुर चिकावटी एवं ल्हौसरा विसावन गांवों की जमीन शामिल है। परियोजना का उद्देश्य अलीगढ़ को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं निवेश-अनुकूल शहर के रूप में विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ने कहा है कि ग्रेटर अलीगढ़ परियोजना को नए उत्तर प्रदेश के नए शहर की परिकल्पना से जोड़ा गया है। जहां बेहतर सड़क नेटवर्क, हरित क्षेत्र, आधुनिक आवासीय सुविधाएं, वाणिज्यिक केंद्र, शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थान होंगे। जमीन लेने के लिए किसानों के हितों की पूर्ण सुरक्षा की जा रही है। वर्तमान में जिन भू-भागों पर क्रय प्रक्रिया शेष है, वहां किसान निर्बाध रूप से कृषि कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed