सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband and wife quarrel over new mobile number

Aligarh News: मोबाइल का नया नंबर रिश्तेदारों को देने पर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, मामला पहुंचा थाने

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 03 Apr 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला ने नया मोबाइल नंबर केवल अपने पास रखने की बात कही। पति ने नंबर अपने रिश्तेदारों को दे दिया, जिससे नाराज होकर महिला उसके साथ गंगीरी चौराहे पर ही झगड़ने लगी।

Husband and wife quarrel over new mobile number
पति-पत्नी में विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गंगीरी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला और उसके पति के बीच मोबाइल नंबर को लेकर विवाद हो गया, जो बढ़ते-बढ़ते थाने तक पहुंच गया। 

Trending Videos


जानकारी के अनुसार महिला ने पहले पति की मृत्यु के बाद अतरौली क्षेत्र के एक युवक से दूसरी शादी की थी। वह इन दिनों अपने मायके में रह रही थी और पति के बुलाने पर भी ससुराल नहीं जा रही थी। 3 अप्रैल को पति उसे लेने मायके पहुंचा, जहां महिला ने नया मोबाइल नंबर केवल अपने पास रखने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पति ने नंबर अपने रिश्तेदारों को दे दिया, जिससे नाराज होकर महिला उसके साथ गंगीरी चौराहे पर ही झगड़ने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि महिला थाने पहुंच गई। थाना पुलिस ने बताया है कि दोनों को समझाकर घर भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed