Aligarh News: सुबह लखनऊ बुलाए दोनों अध्यक्ष, देर रात भाजपा की जिला-महानगर कमेटियां घोषित
यूपी के कई जिलों की कमेटियों का गठन कर घोषित कर दिया गया। मगर जेवर के कार्यक्रम के चलते अलीगढ़ सहित कुछ जिलों की घोषणा टल गई। सुबह दोनों अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला व इंजी.राजीव शर्मा को लखनऊ बुला लिया गया। जहां कमेटी गठन पर मंथन के बाद देर रात सूची जारी कर दी गई।
विस्तार
भाजपा संगठन की बहुप्रतिक्षित अलीगढ़ जिला-महानगर की कमेटियों की 2 अप्रैल देर रात घोषणा कर दी गई। सुबह दोनों अध्यक्षों को लखनऊ बुलाया गया और देर रात दोनों की कमेटियों की घोषणा कर दी गईं। इन दोनों कमेटियों में कई नए नामों ने सभी को चौंका दिया है।
इस बार प्रदेश नेतृत्व ने संगठन के ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए आयु सीमा का कड़ा चाबुक चलाया है। कमेटी में पद पाने के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तय कर दी गई है। इस नए नियम ने उन पुराने चेहरों और वरिष्ठ नेताओं की रातों की नींद उड़ा दी थी। जो लंबे समय से पदों पर काबिज होने का सपना देख रहे थे। इसी बीच कमेटी के गठन से पहले पर्यवेक्षक और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने स्थानीय स्तर पर गहन मंथन किया था। उन्होंने अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंप दी।
इसके बाद प्रदेश के कई जिलों की कमेटियों का गठन कर घोषित कर दिया गया। मगर जेवर के कार्यक्रम के चलते अलीगढ़ सहित कुछ जिलों की घोषणा टल गई। इसी बीच अब बृहस्पतिवार सुबह दोनों अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला व इंजी.राजीव शर्मा को लखनऊ बुला लिया गया। जहां कमेटी गठन पर मंथन के बाद देर रात सूची जारी कर दी गई। इन कमेटियों में पुरानों के साथ-साथ कई नए व युवा चेहरे शामिल किए गए हैं। जो सभी को चौंका रहे हैं।
जिला कमेटी
जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला की अगुवाई वाली जिला कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर गौरव शर्मा, हरेंद्र सिंह कालू, हरीशंकर गौड़, भरत सिंह राजपूत, डा.अंबिका सिंह, अवध बघेल, संजय शर्मा, कमल अग्रवाल को मौका दिया है। जिनमें गौरव शर्मा व हरेंद्र सिंह कालू को छोड़ बाकी कुछ को प्रमोशन दिया है तो कुछ नए नाम हैं। वहीं जिला महामंत्री पद पर पुराने शिवनारायण शर्मा के साथ नए चेहरे के रूप में ठा.शल्यराज सिंह व मुकेश लोधी का नाम शामिल है। इसी तरह मंत्री पद पर विनय कुमार अत्री, ठा.राकेश सिंह, राजकुमारी नायक, शीला राजपूत, महेश कुमार, घमंडी सिंह यादव, हरवीर सोलंकी, आशीष गौड़ को तैनाती दी है। कोषाध्यक्ष सुशील गर्ग व सह कोषाध्यक्ष हरविंदर सुशील गुप्ता हैं। मीडिया प्रभारी जितेंद्र गोविल, सह मीडिया प्रभारी रामकुमार शर्मा, प्रदीप सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी देवेंद्र राजपूत, सह सोशल मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत शर्मा, आईटी संयोजक डिंगबर सिंह, सह संयोजक विशाल सिंह व कार्यालय मंत्री विक्रम चौधरी बनाए हैं। साथ में 50 सदस्य भी बनाए गए हैं।
महानगर कमेटी
महानगर अध्यक्ष इंजी.राजीव शर्मा की अगुवाई वाली महानगर कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर भारत भारती दिवाकर, डौली पाराशर, पल्लवी गुप्ता नवमान, राधेश्याम सिंह, भारती सिसौदिया, हिम्मत सिंह लोधी, गुनीत मित्तल, विजय विक्रम सिंह को तैनाती दी है, जिसमें कुछ नए व कुछ पुराने चेहरे हैं। कुछ को प्रमोशन मिला है। वहीं महामंत्री पद पर सुरेश शर्मा, निखिल माहेश्वरी, सुभाष गुप्ता सुभानू तैनात किए हैं, इनमें निखिल व सुभाष गुप्ता महानगर में नए चेहरे हैं। मंत्री पद पर यतिन दीक्षित, सोनू जाटव, मनोज भारद्वाज, सचिन सैनी, आकाश गुप्ता, नीलम कश्यप, , सर्वेश बघेल, सीमा गौतम को अवसर दिया है। कोषाध्यक्ष पद पर पंकज अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष डा.पुनीत पालीवाल, सोशल मीडिया संयोजक आदित्य अग्रवाल, सह सोशल मीडिया संयोजक रोहिताश उपाध्याय, केके गोस्वामी, मीडिया प्रभारी निशीकांत भट्ट, सह मीडिया प्रभारी आलोक प्रताप सिंह व देवेंद्र सैनी, आईटी संयोजक केके शर्मा, सह आईटी संयोजक विवेक अग्रवाल, देव अग्रवाल, कार्यालय प्रभारी मनोज शैली एडवोकेट, सह प्रभारी मुन्नालाल कश्यप व सत्यप्रकाश प्रजापति बनाए गए हैं। इनमें भी कई नए नाम शामिल हैं।