सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hanuman Temple in Aligarh

Hanuman Janmotsav: भक्तों की आस्था का केंद्र हैं अलीगढ़ के हनुमान मंदिर, मंदिरों में लगेगा भक्तों का मेला

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 02 Apr 2026 10:12 AM IST
विज्ञापन
सार

अलीगढ़ के द्वारिकापुरी अचलताल क्षेत्र में अचल सरोवर के किनारे स्थित प्रसिद्ध श्री गिलहराज हनुमान मंदिर देश का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां भगवान हनुमान गिलहरी के रूप में विराजमान हैं और उन्हें पूजा जाता है।

Hanuman Temple in Aligarh
अचल ताल स्थित गिलहराज मंदिर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ शहर में श्रीराम के भक्त हनुमान के कई मंदिर हैं, जिनमें हनुमान जी की विभिन्न रूपों में पूजा की जाती है। ये मंदिर सिर्फ पूजा स्थल ही नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा की अनोखी पहचान व सामाजिक एकता के केंद्र भी हैं। यह मंदिर शहर की सांस्कृतिक पहचान व श्रद्धा की मजबूत धरोहर भी बने हुए हैं। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।

Trending Videos


प्राचीन सिद्धपीठ श्री गिलहराज जी मंदिर
शहर में द्वारिकापुरी अचलताल क्षेत्र में अचल सरोवर के किनारे स्थित प्रसिद्ध श्री गिलहराज हनुमान मंदिर देश का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां भगवान हनुमान गिलहरी के रूप में विराजमान हैं और उन्हें पूजा जाता है। मंदिर महंत योगी काैशलनाथ के अनुसार, यह मंदिर रामायण की उस कथा से जुड़ा है, जिसमें गिलहरी ने रामसेतु निर्माण में योगदान दिया था। जब वानर सेना रामसेतु का निर्माण कर रही थी, तब भगवान राम ने हनुमान जी को विश्राम करने का आदेश दिया। परंतु हनुमान जी ने सेवा जारी रखने के लिए सूक्ष्म रूप यानी गिलहरी का रूप धारण कर लिया और रेत के कण डालकर सेतु निर्माण में मदद करने लगे। जब प्रभु श्री राम ने गिलहरी रूपी हनुमान को पहचान लिया, तो उन्होंने प्रेम से उनकी पीठ पर हाथ फेरा। मान्यता है कि गिलहरी की पीठ पर दिखने वाली तीन धारियां भगवान राम की उंगलियों के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूंछों वाले हनुमानजी का मंदिर महावीरगंज अलीगढ़मूंछों वाले हनुमानजी का मंदिर
शहर के महावीरगंज स्थित इस मंदिर में भगवान मूंछों वाले हनुमान जी के रूप में विराजमान है, जो वीरता और पराक्रम का प्रतीक मानी जाती है। मंदिर अपनी विशिष्ट प्रतिमा के कारण श्रद्धालुओं के बीच खासा आकर्षण का केंद्र है। यह मंदिर करीब 200 साल पुराना है।

तालानगरी स्थित बालाजी मंदिर
शहर के तालानगरी स्थित बालाजी मंदिर का इतिहास भी काफी पुराना है। बड़ी संख्या में लोग बालाजी मंदिर में अपनी आस्था व मुरादें लेकर पहुंचते हैं। ऐसी मान्यता है कि अपने दुख-दर्द लेकर आने वाले श्रद्धालुओं का बालाजी के रूप में विराजमान हनुमान जी उनके कष्टों का हरण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed