फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Head constable on duty at DM residence suffered a heart attack

Aligarh News: डीएम आवास पर ड्यूटी दे रहे हेड कांस्टेबल को आया हार्ट अटैक, जमीन पर गिरे, उपचार के दौरान हुई मौत

Sat, 11 Jul 2026 10:49 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 11 Jul 2026 10:49 PM IST
सार

राजेंद्र प्रसाद डीएम आवास पर गार्द ड्यूटी दे रहे थे, तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द शुरू हुआ। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन उन्हें आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Head constable on duty at DM residence suffered a heart attack
श्रद्धांजलि अर्पित करते एसएसपी, परिजनों से बातचीत करते एसएसपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ जिला पुलिस लाइन में तैनात एक हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह शुक्रवार को डीएम आवास पर गार्द ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मूल रूप से इटावा के गांव नगरियार बुजुर्ग निवासी राजेंद्र प्रसाद (58 वर्ष) पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। उनकी पोस्टिंग अलीगढ़ पुलिस लाइन में थी। परिजनों और साथी कर्मचारियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जब वह डीएम आवास पर गार्द ड्यूटी दे रहे थे, तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द शुरू हुआ। जब तक साथी पुलिसकर्मी स्थिति को समझ पाते, वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन


घटना की जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी गई। आनन-फानन उन्हें आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और वे तुरंत इटावा से अलीगढ़ पहुंचे। हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद हेड कांस्टेबल के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन लाया गया। यहां एसएसपी नीरज जादौन, एसपी क्राइम ममता कुरील और सीओ सर्वम सिंह समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम सलामी दी। राजकीय सम्मान के साथ विदाई दिए जाने के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक निवास इटावा ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed