फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bollywood choreographer father commits suicide

Aligarh: बॉलीवुड कोरियोग्राफर के कैंसर पीड़ित पिता ने फंदे से लटक दी जान, सुसाइट नोट में लिखी आत्महत्या की वजह

Sat, 11 Jul 2026 10:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 11 Jul 2026 10:34 PM IST
सार

मृतक विनीत की छोटी बेटी दीक्षा अपनी किशोरावस्था में ही मां के सहयोग से मुंबई पहुंच गई थीं। वहां उन्होंने मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के सानिध्य में कॅरिअर बनाया। उनकी सहायक बनकर खुद को स्थापित किया।

विज्ञापन
Bollywood choreographer father commits suicide
मृतक विनीत नागपाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर दीक्षा नागपाल के पिता व नृत्य शिक्षिका मीनाक्षी नागपाल के कैंसर पीड़ित पति विनीत नागपाल (64) ने 10 जुलाई रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उन्होंने स्वर्ण जयंती नगर की कावेरी इंक्लेव सोसाइटी स्थित घर में परिजन के सोने के बाद यह कदम उठाया। उन्होंने सुसाइड नोट भी लिखकर छोड़ा है। इसमें कैंसर के दर्द व खराब किडनी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। 11 जुलाई सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी जांच पड़ताल की। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


मूल रूप से मधेपुरा सिविल लाइंस के पेशे से कैटरर्स विनीत नागपाल वर्तमान में परिवार सहित क्वार्सी क्षेत्र की कावेरी इंक्लेव फेस-1 में रह रहे थे। पत्नी मीनाक्षी के अलावा बड़ा बेटा अंकित पत्नी व बेटे संग और छोटा बेटा शोभित नागपाल भी रहते हैं। सबसे छोटी बेटी दीक्षा नागपाल बॉलीवुड में कोरियोग्राफर है। वह मुंबई में रहती है। बेटे शोभित के अनुसार  करीब दो वर्ष से पिता को रीढ़ की हड्डी में कैंसर था। साथ में किडनी भी खराब हो गई थी। इलाज के बाद भी कैंसर के दर्द से वह परेशान रहते थे। शुक्रवार रात दस बजे खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए जबकि वह एक बजे तक नीचे कमरे में पिता के साथ बतियाता रहा। इसके बाद वह भी सोने चला गया। इसके बाद किसी समय पिता ने कमरे के सहारे लगे जंगले में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


सुबह करीब सवा पांच बजे अंकित की पत्नी अपने बेटे को स्कूल के लिए तैयार करने के लिए नीचे आई, तो उसने ससुर का शव फंदे से लटका देख शोर मचाया। परिवार के अन्य सदस्य जाग गए। खबर पर क्वार्सी पुलिस व फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। जांच में पुलिस को कमरे की टेबल पर एक सुसाइड नोट रखा मिला। इसमें लिखा था कि वह अब कैंसर का दर्द सहन नहीं कर पा रहे हैं और किडनी भी खराब है। इसलिए वे आत्महत्या कर रहे हैं। इसके पीछे कोई अन्य जिम्मेदार नहीं है। न किसी को जिम्मेदार माना जाए। वे बीमारी से परेशान होकर अपनी मर्जी से यह कदम उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्वार्सी पुलिस को तड़के विनीत नागपाल की आत्महत्या की खबर मिली थी। जांच में घर में ही एक सुसाइड नोट मिला जिसमें कैंसर व खराब किडनी से परेशान होकर आत्महत्या का उल्लेख है। परिवार से बातचीत में भी यही स्पष्ट हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया है।-सर्वम सिंह, सीओ तृतीय

बीमारी के चलते छोड़ा था कैटरिंग का काम
बेटे शोभित के अनुसार पिता का कुछ साल पहले तक मथुरा के निजी डेंटल कॉलेज में कैटरिंग का काम था। बीमारी के चलते उन्होंने यह काम बंद कर दिया था। अब वहां कैंटीन चल रही थी जिसे अंकित संभाल रहा था। खुद शोभित की जनकपुरी में ट्रैवल एजेंसी है। वहीं मीनाक्षी समद रोड पर डांस कोचिंग चलाती हैं। शोभित के अनुसार बीमारी के चलते पिता परेशान रहते थे। एसी व पंखे में नहीं सो पाते थे। इसलिए वह देर रात तक उनके साथ ही समय बिताते थे। बीती रात भी वही हुआ। वहीं मीनाक्षी ने बताया कि कभी उनको बातचीत में ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वे इस तरह का कदम उठा लेंगे। रात भी सामान्य दिनों की तरह बातचीत कर सो गए थे।

बेटी ने गणेश आचार्य के सानिध्य में बनाया कॅरिअर
विनीत की छोटी बेटी दीक्षा अपनी किशोरावस्था में ही मां के सहयोग से मुंबई पहुंच गई थीं। वहां उन्होंने मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के सानिध्य में कॅरिअर बनाया। उनकी सहायक बनकर खुद को स्थापित किया। अब तक वह भूल भुलैया-3 सहित कई मशहूर फिल्मों कोरियोग्राफी कर चुकी हैं और मुंबई में ही फिल्म कलाकार संग विवाहित जीवन बिता रही हैं। पिता के इस तरह देहांत की खबर पर वह भी यहां पहुंच गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed