सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Heavy rain with strong winds in Aligarh

Aligarh Weather: तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, शहर में जलभराव, गांव में फसल बर्बाद

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 07 Apr 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार

अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन साथ ही कई जगहों पर परेशानी भी बढ़ा दी। तेज झोंकों के कारण सड़कों पर धूल उड़ने लगी और कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं। 

Heavy rain with strong winds in Aligarh
अलीगढ़ में भारी बारिश - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अलीगढ़ में दोपहर तक काले बादल घिर आए। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। भारी बारिश से जहां एक ओर शहर में जलभराव देखने को मिला तो दूसरी ओर गांव में अपनी फसल की बर्बादी को देखकर किसान की आंखों में आंसू आ गए। 

Trending Videos


अलीगढ़ में 7 अप्रैल दोपहर करीब तीन बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन साथ ही कई जगहों पर परेशानी भी बढ़ा दी। तेज झोंकों के कारण सड़कों पर धूल उड़ने लगी और कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेते नजर आए। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और उमस से राहत मिली। हालांकि, कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। अलीगढ़ के देहाती क्षेत्रों में भारी बारिश से खेतों में खड़ी फसल गिर गई। जो फसल खेत में पड़ी थी, वह पानी में भीग कर बर्बाद हो गई। अपनी बर्बाद होती फसल को देखकर किसानों के आंसू तक निकल आए। हाल ही में चार से पांच बार बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो गई। 

अलीगढ़-हाथरस में दो दिन आंधी-पानी और ओले
मौसम विभाग के अनुसार अलीगढ़-हाथरस सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 अप्रैल शाम से आंधी-तूफान और बारिश के साथ कई जगह ओले पड़ सकते हैं। वज्रपात भी हो सकता है। आठ अप्रैल को इसका व्यापक असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की गिरावट भी हो सकती है।

7 अप्रैल को अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, कासगंज, एटा, आगरा, क्षिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन एवं आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार जताए गए। वहीं अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका जताई। वहीं अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन/वज्रपात की भी आशंका जताई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed