फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   hoist the flag on Independence Day

Independence Day: अलीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर फहरेंगे 2 लाख 86 हजार झंडे, निकायों को दिया यह लक्ष्य

Tue, 04 Aug 2026 05:05 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 04 Aug 2026 05:05 PM IST
सार

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों  और एएलएफ के माध्यम से झंडों का निर्माण कराया जाएगा। जनपद के सभी निकायों के लिए कुल 2,86,000 झंडों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
hoist the flag on Independence Day
भारतीय झंडा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस पर  "हर घर तिरंगा" अभियान के लिए अलीगढ़ जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने  दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जनपद के सभी निकायों के लिए कुल 2,86,000 झंडों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष (डूडा) अविनाश कुमार के आदेश के तहत जनपद के विभिन्न नगरीय निकायों में राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने और उन्हें फहराने का लक्ष्य तय किया गया है।

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से अपर नगर आयुक्त (नगर निगम) और सभी नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार झंडे कार्यालय परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) से समन्वय स्थापित कर प्राप्त करें। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया यह अभियान प्रत्येक घर, सरकारी कार्यालयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज गर्व के साथ फहराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


विभिन्न निकायों के लिए झंडों का लक्ष्य
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों  और एएलएफ के माध्यम से झंडों का निर्माण कराया जाएगा। जनपद के सभी निकायों के लिए कुल 2,86,000 झंडों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • नगर पालिका परिषद अतरौली: 11,000 झंडे
  • नगर पंचायत बरौली: 4,000 झंडे
  • नगर पंचायत बेसवाँ: 1,000 झंडे
  • नगर पंचायत चण्डौस: 3,000 झंडे
  • नगर पंचायत छर्रा: 4,000 झंडे
  • नगर पंचायत गभाना: 4,000 झंडे
  • नगर पंचायत हरदुआगंज: 3,000 झंडे
  • नगर पंचायत इगलास: 4,000 झंडे
  • नगर पंचायत जलाली: 4,000 झंडे
  • नगर पंचायत जट्टारी: 4,000 झंडे
  • नगर पंचायत जवाँ सिकन्दरपुर: 4,000 झंडे
  • नगर पंचायत कौड़ियागंज: 3,000 झंडे
  • नगर पालिका परिषद खैर: 8,000 झंडे
  • नगर पंचायत मडराक: 5,000 झंडे
  • नगर पंचायत पिलखना: 2,000 झंडे
  • नगर पंचायत पिसावा: 2,000 झंडे
  • नगर पंचायत विजयगढ़: 2,000 झंडे
  • नगर निगम अलीगढ़: 2,18,000 झंडे
  • कुल योग: 2,86,000 झंडे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed