सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband and wife digitally arrested for 19 days

मैं आईपीएस बोल रहा हूं: सेवानिवृत अधिकारी और उनकी पत्नी को किया 19 दिन डिजिटल अरेस्ट, 42 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 08 Feb 2026 01:22 PM IST
विज्ञापन
सार

वीडियो कॉल कर खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर पुलिस कार्यालय का नजारा दिखाया गया। बाद में कोर्ट कचहरी का डर दिखाकर कहा कि अगर किसी को कुछ बताया व घर से बाहर गए तो दिक्कत हो जाएगी। दंपती इतने डरे हुए थे कि वे घर से भी नहीं निकले।

Husband and wife digitally arrested for 19 days
डिजिटल अरेस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

साइबर ठगों ने अलीगढ़ में नौरंगाबाद एटा चुंगी इलाके के सेवानिवृत्त जिला कृषि अधिकारी और उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट कर 42 लाख रुपये ठग लिए गए। इस मामले में उनके बेटे ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Trending Videos


एटा चुंगी मुकुंद नगर के शिवम कौशिक ने बताया कि उनके पिता सेवानिवृत्त जिला कृषि अधिकारी नत्थी लाल और मां राजबाला घर में अकेले रहते हैं। वे ग्रेटर नोएडा में नौकरी करते है। उन्हें उनके पिता ने एक दिन पहले यह जानकारी दी कि 10 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। उधर से व्यक्ति ने कहा कि आपके नाम से जारी सिम पर करंट अकाउंट खोला गया। इसमें दो लाख और 68 लाख रुपये का संदिग्ध लेन देन हुआ है। इसमें वारंट जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कॉल कर खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर पुलिस कार्यालय का नजारा दिखाया गया। बाद में कोर्ट कचहरी का डर दिखाकर कहा कि अगर किसी को कुछ बताया व घर से बाहर गए तो दिक्कत हो जाएगी। दंपती इतने डरे हुए थे कि वे घर से भी नहीं निकले। उनके डर में 28 जनवरी को 14 लाख और 29 जनवरी को 28 लाख रुपये अलग-अलग खातों में कुल 42 लाख रुपये बैंक भेजकर आरटीजीएस के जरिये अपने खातों में डलवा लिए।

बेटा घर आया, पर कुछ नहीं बताया
बुजुर्ग दंपती इस कदर डर में थे कि उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया। बेटा शिवम इस बीच तीन से चार बार नोएडा से घर आया, लेकिन माता-पिता ने उसे भी कुछ नहीं बताया। एक दिन पहले पिता ने बेटे को पूरी घटना बताई, तब ठगी का खुलासा हुआ। मामले में साइबर टीम ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और वीडियो काल से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। एसपी देहात अमृत जैन ने बताया कि जल्द इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed