सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Karni Sena protests against the film Ghooskhor Pandat

Aligarh News: फिल्म घूसखोर पंडत के विरोध में ब्राह्मण समाज, करणी सेना ने दी निर्देशक-कलाकार को चेतावनी

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 08 Feb 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

फिल्म घूसखोर पंडत का विरोध शुरू हो गया है। अलीगढ़ में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा और करणी सेना ने फिल्म निर्देशक और मनोज वाजपेयी को चेतावनी जारी कर दी।

Karni Sena protests against the film Ghooskhor Pandat
विवादों में घूसखोर पंडित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म ''घूसखोर पंडत'' का विरोध बढ़ रहा है। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा और करणी सेना ने फिल्म के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Trending Videos


रामलीला मैदान स्थित जिला कार्यालय पर राकेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित ब्राह्मण महासभा की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मनोरंजन के नाम पर ब्राह्मण समाज को निशाना बनाना साजिश है। जिलाध्यक्ष ने इसे अक्षम्य अपराध बताते हुए कहा कि ऐसे कुचक्रों से देश में जाति और वर्गवाद की आग भड़काने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सवर्ण समाज के मान-सम्मान के लिए आवाज उठाने पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जज्बे की सराहना की। महामंत्री नारायण सारस्वत ने घोषणा की कि संगठन फिल्म के निर्माता और कलाकारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने फिल्म के निर्देशक और मुख्य कलाकार मनोज वाजपेयी को चेतावनी देते हुए कहा कि ब्राह्मणों के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि फिल्म का प्रदर्शन नहीं रोका गया, तो करणी सेना फिल्म से जुड़े लोगों को सबक सिखाएगी। दोनों संगठनों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed