{"_id":"698861db5bf254098a011e5b","slug":"rinku-singh-and-sister-hacked-id-meta-details-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: रिंकू व बहन की हैक आईडी का मांगा मेटा से विवरण, फेसबुक आईडी की रिकवरी के प्रयास तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: रिंकू व बहन की हैक आईडी का मांगा मेटा से विवरण, फेसबुक आईडी की रिकवरी के प्रयास तेज
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 08 Feb 2026 03:44 PM IST
विज्ञापन
सार
क्रिकेटर रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी हैक होने के बाद उनकी बहन नेहा ने भी अपनी आईडी हैक होने की शिकायत फोन पर साइबर सेल को दी है।
रिंकू सिंह व उनकी बहन
- फोटो : instagram
विज्ञापन
विस्तार
साइबर हैकरों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू के साथ-साथ उनकी बहन नेहा की आईडी भी हैक कर रखी है। दोनों की रिकवरी के लिए मेटा से विवरण मांगा गया है। साथ में उन्हें हैक करने वालों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।
Trending Videos
क्रिकेटर रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी हैक होने के मामले में रिंकू सिंह ने एसएसपी को जानकारी दी थी। बाद में भाई सोनू के जरिये तहरीर भिजवाई, जिस पर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी क्रम में उनकी बहन नेहा ने भी अपनी आईडी हैक होने की शिकायत फोन पर साइबर सेल को दी है। एसएसपी नीरज जादौन का कहना है कि साइबर टीम अपना काम कर रही है। जल्द इस मामले में आरोपी सामने आएंगे व कार्रवाई की जाएगी।