सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If smart meters are not removed by May 18, Bhakiyu will launch a mass movement.

Aligarh News: स्मार्ट मीटर 18 मई तक नहीं हटे तो भाकियू करेगी जनांदोलन

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
If smart meters are not removed by May 18, Bhakiyu will launch a mass movement.
तहसील पर प्रदर्शन करते भाकियू पदा​धिकारी व लोग - फोटो : samvad
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने तहसील पर प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि 18 मई तक स्मार्ट मीटर नहीं हटाए गए तो तहसील पर जन आंदोलन किया जाएगा।
Trending Videos

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र लोधी ने कहा कि स्मार्ट मीटर आम जनता की जेब पर डाका हैं। प्रीपेड रिचार्ज खत्म होते ही रात में घरों की बिजली गुल हो जाएगी। बीमारी, शादी-समारोह के वक्त लोगों को परेशानी होगी। सरकार जनता को लूटकर कंपनियाें की जेब भरने के लिए जबरन यह व्यवस्था थोप रही है। बिजली विभाग पहले ही गलत बिल भेजकर जनता को परेशान कर रहा है। स्मार्ट मीटर से बिल और बढ़ जाएंगे। किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन पर भी मीटर लगाए जा रहे हैं, जो खेती-किसानी के लिए घातक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान केपी मिस्त्री, सूरज लोधी, फौजी निरंजन लोधी, हिमांशु मित्तल गुप्ता, बसंतलाल, सुरेंद्र सिंह लोधी, हाजी मेहरबान कुरैशी, महेंद्र लोधी, डॉ.चंद्रप्रकाश लोधी, महेश लोधी, यशपाल, सतीश लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed