{"_id":"6a0c3f0f479c9efcd6048dea","slug":"lekhpal-main-exam-in-hathras-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lekhpal Main Exam: हाथरस में 10 केंद्रों पर 21 मई को 3408 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, रहेगी कड़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lekhpal Main Exam: हाथरस में 10 केंद्रों पर 21 मई को 3408 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, रहेगी कड़ी सुरक्षा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 19 May 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार
हाथरस में लेखपाल मुख्य परीक्षा में परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच कराने और नकल सामग्री एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला कर्मियों से ही कराने को भी कहा गया।
परीक्षा
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 मई को आयोजित होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। हाथरस जिले में 10 केंद्रों पर 3408 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रकाशचंद्र ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।
Trending Videos
एडीएम ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहकर परीक्षा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, शौचालय एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच कराने और नकल सामग्री एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए। महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला कर्मियों से ही कराने को कहा। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे एवं टीवी स्क्रीन की व्यवस्था करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।