सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Middle-aged man dies during loan recovery

Aligarh News: कर्ज वसूली के दौरान अधेड़ की मौत, तहसील टीम पर गंभीर आरोप, प्रशासन ने आरोपों को किया खारिज

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 03 Feb 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार

परिजनों का पक्ष बेहद दर्दनाक है। उनका कहना है कि टीम ने घर में घुसकर गाली-गलौज और बदसलूकी की। इस्माइल को जबरन घसीटते हुए बोलेरो गाड़ी में डाल लिया गया। परिजनों के अनुसार, गाड़ी के अंदर हुए अपमान और सदमे के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई।

Middle-aged man dies during loan recovery
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

अलीगढ़ शहर के थाना क्वार्सी क्षेत्र के जीवनगढ़ में 3 फरवरी सुबह उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब प्रशासन की रिकवरी टीम की मौजूदगी में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। मृतक इस्माइल के परिजनों ने तहसील कर्मियों पर उत्पीड़न और अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि प्रशासन इन दावों को खारिज कर रहा है।

Trending Videos


विवाद की जड़ एक पुराने लोन से जुड़ी है। इस्माइल ने एक प्लॉट के लिए करीब 1.47 लाख रुपये का कर्ज लिया था। आर्थिक तंगी के चलते वह किश्तें नहीं भर पाए। मामला कोर्ट तक पहुँचा और बार-बार नीलामी विफल होने के बाद, अदालत ने इस पर कड़ा रुख अपनाया था। इसी दबाव के बीच 3 फरवरी सुबह करीब 9:30 बजे तहसील की टीम (अमीन सतेंद्र चौहान और खजान सिंह) इस्माइल के घर धमक पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपों के घेरे में 'रिकवरी टीम'
परिजनों का पक्ष बेहद दर्दनाक है। उनका कहना है कि टीम ने घर में घुसकर गाली-गलौज और बदसलूकी की। इस्माइल को जबरन घसीटते हुए बोलेरो गाड़ी में डाल लिया गया। परिजनों के अनुसार, गाड़ी के अंदर हुए अपमान और सदमे के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल पहुँचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रशासन ने आरोपों को किया खारिज
दूसरी ओर, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने टीम का बचाव करते हुए कहा है कि इस्माइल खुद तहसील आए थे और वहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। प्रशासन का दावा है कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यदि जांच में टीम की ओर से किसी भी तरह की जोर-जबरदस्ती या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा
फिलहाल, घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed