सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways buses to more than 300 villages on 18 routes

Good News: अलीगढ़ के गांव तक पहुंचेंगी बस, 18 मार्गों पर 300 से अधिक गांव इस सेवा से जुडेंगे, ये हैं वो मार्ग

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 03 Feb 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

रोडवेज अफसरों ने महत्वपूर्ण मार्गों को चिह्नित किया है, जहां बसें संचालित करने के बाद विभाग को न केवल राजस्व की प्राप्ति होगी, बल्कि ग्रामीणों का सफर भी सुहाना होगा।

Roadways buses to more than 300 villages on 18 routes
रोडवेज बस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

अलीगढ़ देहात क्षेत्र में 18 मार्गों पर जल्द ही रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। करीब 300 से अधिक गांव रोडवेज बस सेवा से सीधे जुड़ेंगे। इसके लिए परिवहन निगम के अफसरों ने योजना को अमलीजामा पहनाने का खाका तैयार कर लिया है।

Trending Videos


अधिक आबादी वाले प्रमुख गांवों को सीधे ही कस्बे, ब्लॉक, तहसील व जिला मुख्यालय से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। प्रस्ताव तैयार कराकर परिवहन निगम मुख्यालय को भेजा गया है। नई बसें मिलने पर इनका संचालन ग्रामीणों की सुविधा के लिए किया जाएगा। रोडवेज अफसरों ने महत्वपूर्ण मार्गों को चिह्नित किया है, जहां बसें संचालित करने के बाद विभाग को न केवल राजस्व की प्राप्ति होगी, बल्कि ग्रामीणों का सफर भी सुहाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि जिले के 18 ग्रामीण मार्गों पर जल्द बसें चलाई जाएंगी। छर्रा, गंगीरी, दादों, अतरौली, खैर, लोधा, मडराक, बरौली, जवां, गोंडा, अकराबाद, कौड़ियागंज, विजयगढ़, चंडाैस, पिसावा, गभाना समेत 18 मार्ग चिन्हित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed