{"_id":"6981dd6f16e5b84cf80d2b01","slug":"father-and-son-injured-in-bike-collision-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: बाइकों की भिड़ंत में नोएडा से कासगंज जा रहे पिता-पुत्र घायल, सीएचसी में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: बाइकों की भिड़ंत में नोएडा से कासगंज जा रहे पिता-पुत्र घायल, सीएचसी में कराया भर्ती
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 03 Feb 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार
बाइक भिड़ंत में पिता और पुत्र घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पिता-पुत्र नोएडा से कासगंज की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विस्तार
पिता-पुत्र बाइक से नोएडा से कासगंज की ओर निकले। रास्ते में एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से पिता-पुत्र बाइक से गिरकर घायल हो गए, दोनों को सीएचसी में भर्ती कराचा है।
Trending Videos
गंगीरी क्षेत्र के गांव कुमरौआ पर बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र घायल हो गए। हाथरस के पुरदिलनगर के गांव टोटरपुर के ज्ञान सिंह ने बताया कि नोएडा में नौकरी करते हैं। 3 फरवरी दोपहर को नोएडा से बाइक पर बेटे विवेक कुमार के साथ अपनी ससुराल कासगंज जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते में गंगीरी के गांव कुमरौआ पर सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों पिता-पुत्र घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से भाग गया, पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
