School Closed: सभी स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए कल की छुट्टी, आया आदेश, शिक्षकों को जाना होगा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 03 Feb 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
सार
ठंड को देखते हुए अलीगढ़ के सभी स्कूलों में केवल बच्चों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। अवकाश के आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।
स्कूल में अवकाश
- फोटो : अमर उजाला

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह ने जारी आदेश में कहा है कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनपद के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड में 4 फरवरी का छात्र-छात्राओं का अवकाश रहेगा। सभी शिक्षक-शिक्षिका, अनुदेशक, शिक्षा मित्र स्कूल में रहकर काम करेंगे। जिन विद्यालयों में निपुण असेसमेंट एवं प्रयोगात्मक परीक्ष हैं, उनमें सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेंगे। आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।