फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mobile theft gang busted

Aligarh News: ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह पर कसा शिकंजा, हत्थे चढ़े तीन चोर

Fri, 24 Jul 2026 03:59 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 24 Jul 2026 03:59 PM IST
सार

आरपीएफ और जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफास करते हुए तीन आरोपियों को दबोचा है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेनों में सफर के दौरान यात्रियों के मोबाइल चोरी कर फरार हो जाते थे।

विज्ञापन
Mobile theft gang busted
पकड़े गए मोबाइल चोरी के तीन आरोपी - फोटो : रेलवे पुलिस

विस्तार

ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शिकंजा कस दिया। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत 24 जुलाई तड़के तीन शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से करीब 2.10 लाख रुपये कीमत के छह चोरी के एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार तिवारी के अनुसार सुबह 3:38 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर टावर वैगन के पास से आरपीएफ के उपनिरीक्षक विनोद नागर, हेड कांस्टेबल फुरखान खान, कांस्टेबल नवल किशोर शर्मा व जीआरपी के उपनिरीक्षक गौरव कुमार वर्मा ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान देहलीगेट निवासी आनीफ, सासनीगेट निवासी संजय और बदायूं निवासी धर्मवीर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेनों में सफर के दौरान यात्रियों के मोबाइल चोरी कर फरार हो जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed