फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Buffalo thief gang busted in Aligarh

Aligarh News: भैंस चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चुराने के बाद एलाना फैक्टरी में होती थी सप्लाई

Fri, 24 Jul 2026 03:44 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 24 Jul 2026 03:44 PM IST
सार

चोरी किए गए मवेशियों को ठिकाने लगाने का उनका तरीका भी बेहद खतरनाक था। आरोपी चोरी की गई भैंसों को एलाना फैक्टरी में काम करने वाले एक अन्य शख्स आंसू  को सौंपते थे। फैक्टरी का कार्ड होने के कारण आंसू उन चोरी की भैंसों को तुरंत कटवा देता था।

विज्ञापन
Buffalo thief gang busted in Aligarh
पकड़े दो आरोपी और बरामद भैंस - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ के थाना गोरई पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले एक  गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 3 भैंसें और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली एक छोटा हाथी गाड़ी बरामद की है। इस हाई-प्रोफाइल चोर गिरोह के खुलासे से क्षेत्र में चर्चा है। 

विज्ञापन


ऐसे खुला राज, रातों-रात गायब हुई थी भैंस
मामले की शुरुआत 22-23 जुलाई की दरमियानी रात करीब 02:00 बजे हुई, जब थाना गोरई क्षेत्र के एक वादी ने अपनी भैंस चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने  तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच और चेकिंग अभियान के दौरान थाना गोरई पुलिस टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे वाहन को घेराबंदी कर दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बड़े चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपियों ने बताया कि वे चोरी को अंजाम देने से पहले अपनी छोटा हाथी गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगा लेते थे, ताकि किसी को शक न हो। घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद वे नंबर प्लेट बदल देते थे ताकि पुलिस या आम जनता की पकड़ में न आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी किए गए मवेशियों को ठिकाने लगाने का उनका तरीका भी बेहद खतरनाक था। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे चोरी की गई भैंसों को एलाना फैक्टरी में काम करने वाले एक अन्य शख्स आंसू पुत्र सलीम, निवासी मोहल्ला व्यापारियान, कस्बा व थाना महावन, जनपद मथुरा को सौंपते थे। फैक्टरी का कार्ड होने के कारण आंसू उन चोरी की भैंसों को तुरंत कटवा देता था। पुलिस अब इस फेरबदल और फैक्टरी से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी गहराई से जांच कर रही है।


गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मथुरा के थाना महावन के मोहल्ला व्यापारियान, निवासी राजेश पुत्र राज़ुद्दीन और मुकेश पुत्र सुलेमान शामिल है। दोनों ही आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले से ही कई थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरी की गई भैंसों को यह लोग एलाना फैक्टरी में सप्लाई करते थे। बरामदगी और पूछताछ के आधार पर मुकदमों में कई अन्य धारा  की बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed