सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   OLF school children created humanoid robot 'Caroline'

Caroline: कक्षा नौ के बच्चों ने बनाया मानवीय रोबोट ‘कैरोलाइन’, सिर-आंखें घुमाती है, आगे-पीछे चलती

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
सार

फीमेल कैरोलाइन रोबोट में 15 मोटर और 15 सेंटर लगाए गए हैं। कैरोलाइन हाथ मिला सकती है, आगे-पीछे चल सकती है और अपना सिर व आंखें घुमा सकती है। इसमें एलेक्सा जैसी वॉइस असिस्टेंट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

OLF school children created humanoid robot 'Caroline'
रोबोट कैरोलाइन से हाथ मिलाती प्रधानाचार्या जेरिना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

रामघाट रोड स्थित आवर लेडी ऑफ फातिमा (ओएलएफ) स्कूल के कक्षा नौ के 14 विद्यार्थियों ने तीन महीने की मेहनत के बाद कैरोलाइन नामक निर्मित ह्यूमनॉइड रोबोट तैयार किया है। इस रोबोट में बोलने, समझने और वातावरण की जानकारी देने की खूबी है।

Trending Videos


विद्यालय के कक्षा नौ के विद्यार्थी पीहू पाल, तृषा ठाकुर, श्रेयांशी गुप्ता, खुशी, पुरु अग्रवाल, शाश्वत, सार्थक, आमोद्य, विज्जवल गुप्ता, कृष्ण अग्रवाल, अनिरुद्ध वर्मा, मानविक व अरहान की टीम ने सितंबर से रोबोट बनाने की तैयारी शुरू की। टीम लीडर पीहू पाल ने बताया कि स्कूल में तीन दिन का वर्कशाप हुआ था, जिसके हमारे मन में भी कुछ नया करने का विचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएलएफ स्कूल में विद्यार्थियों के द्वारा तैयार किया गया ह्यूमनॉइड रोबोट कैरोलाइन के साथ मौजूद छात्र-छात्राएंउन्होंने बताया कि उनके पहले फीमेल कैरोलाइन रोबोट में 15 मोटर और 15 सेंटर लगाए गए हैं। कैरोलाइन हाथ मिला सकती है, आगे-पीछे चल सकती है और अपना सिर व आंखें घुमा सकती है। इसमें एलेक्सा जैसी वॉइस असिस्टेंट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। आसपास के वातावरण को पहचानने के लिए विभिन्न सेंसर्स लगाए गए हैं। रोबोट को एक आई से जोड़ा गया है, जो इसे किसी भी पूछे गए प्रश्न का सहज उत्तर देने में सक्षम बनाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य जेरिना सिस्टर ने बताया कि यह स्कूल और जिले के गर्व का पल है। अब यह टीम इसे और अपडेट करेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed