{"_id":"6a0f75a9df5008143c0e664f","slug":"photos-of-the-robbers-have-been-released-and-a-reward-of-rs-25000-has-been-announced-aligarh-news-c-2-1-ali1027-979590-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लुटेरों के फोटो जारी, 25 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लुटेरों के फोटो जारी, 25 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना मडराक क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों द्वारा लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फोटो जारी किए हैं, साथ ही इन पर 25000 रुपये का इनाम भी घोषित किया है। इन अज्ञात आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी और उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए ही पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञप्ति जारी करते हुए पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि जो भी नागरिक इन अपराधियों के हुलिये, बाइक या इनके ठिकाने के बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी देगा, उसकी पहचान को पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा। सूचना देने वाले की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की होगी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनीष मिश्रा के मुताबिक यदि किसी भी व्यक्ति को सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे इन संदिग्धों या इस घटना के संबंध में कोई भी इनपुट मिले, तो वे बिना किसी डर के तत्काल नीचे दिए गए सरकारी नंबरों पर संपर्क कर सूचित कर सकते हैं। ब्यूरो
Trending Videos